फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students showcased their talent in the district level cultural festival.

Kurukshetra News: जिला स्तरीय कल्चरल फेस्टिवल में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:12 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र में शिक्षा विभाग द्वारा जिलास्तरीय सांस्कृतिक फेस्टिवल का आयोजन पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुआ। इसमें 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर लोक कलाओं व प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह उत्सव सांस्कृतिक संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

विज्ञापन
Students showcased their talent in the district level cultural festival.
कुरुक्षेत्र। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कल्चरल फेस्टिवल के दौरान मौजूद

विस्तार

कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग का जिलास्तरीय कल्चरल फेस्टिवल वीरवार को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सभागार में आयोजित किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। समारोह का उद्घाटन पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने की।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सांस्कृतिक उत्थान और लोक कलाओं का संरक्षण व संवर्धन हो रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित यह उत्सव संस्कृति को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। विद्यार्थियों की प्रतिभा निश्चित तौर पर प्रभावित करने वाली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गीत संगीत भारतीय संस्कृति का अहम पहलू है। ये गतिविधियां केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि सामाजिक बदलाव का भी साधन हैं। बेटी बचाओ व स्वच्छता जैसे अभियानों की सफलता में इन कलाओं का अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला एक अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र के रूप में उभर रहा है और आए दिन होने वाली इन गतिविधियों से इस पहचान को और मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि वे पिछले 11 साल से कला उत्सव से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। ये स्पर्धाएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखार देती हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने कहा कि कला उत्सव में कक्षा छह से आठ व नौ से 12वीं तक की 120 टीमें और 1000 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। समग्र शिक्षा की जिला परियोजना समन्वयक इंदु कौशिक ने बताया कि कल्चरल फेस्टिवल के तहत हरियाणवी एकल व समूह नृत्य, रागनी व स्किट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं जिनमें खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम भाग ले रही हैं। विजेता टीम राज्य स्तरीय कला उत्सव में भाग लेगी।

कुरुक्षेत्र। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कल्चरल फेस्टिवल के दौरान मौजूद

कुरुक्षेत्र। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कल्चरल फेस्टिवल के दौरान मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed