{"_id":"69b47126aef292b3f709ef59","slug":"students-said-that-the-sociology-paper-was-easier-than-expected-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-151498-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: छात्र बोले- उम्मीद से ज्यादा आसान रहा समाजशास्त्र का प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: छात्र बोले- उम्मीद से ज्यादा आसान रहा समाजशास्त्र का प्रश्नपत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते हुए छात्र । संवाद
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शुक्रवार को 12वीं कक्षा की समाजशास्त्र विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अन्य दिनों की तुलना में इस विषय की परीक्षा में विद्यार्थियों की संख्या कम रही। 24 परीक्षा केंद्रों पर कुल 781 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होकर अपराह्न तीन बजकर 30 मिनट तक चली। परीक्षा देकर बाहर आए विद्यार्थियों ने बताया कि समाजशास्त्र का प्रश्नपत्र उम्मीद से आसान रहा। अधिकतर प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे जिससे प्रश्नपत्र को समझने और हल करने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई।
विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने निर्धारित समय में आसानी से पूरा प्रश्नपत्र हल कर लिया। परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता की टीमों ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहीं से भी नकल का कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
पेपर उम्मीद के मुताबिक आया आसान : समाजशास्त्र की परीक्षा देकर बाहर आए छात्र विवेक ने बताया कि उसका पेपर काफी अच्छा हुआ। उसने कहा कि प्रश्नपत्र उम्मीद के अनुसार आसान था और ज्यादातर प्रश्न पढ़े हुए विषयों से ही आए थे। विवेक ने बताया कि इस विषय में उनकी कक्षा में चार से पांच छात्र ही थे।
जिले में नहीं मिला कोई नकल का मामला : डीईओ
जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने बताया कि जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर 781 विद्यार्थियों ने समाजशास्त्र की परीक्षा दी। उड़नदस्ता की टीमों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया लेकिन कहीं से भी नकल का कोई मामला सामने नहीं आया।