फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students learned the art of self-reliance

Kurukshetra News: विद्यार्थियों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Students learned the art of self-reliance
शाहाबाद। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संदीप गर्ग को सम्मानित करते रोटरी सदस्य। विज्ञ​प्ति
शाहाबाद। रोटरी क्लब शाहाबाद की ओर से सरदार चनन सिंह घुम्मन मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मंगलवार को स्व-रोजगार विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। करीब 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब प्रधान एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरएस घुम्मन ने की। उन्होंने कहा कि आज के युग में आत्मनिर्भर बनना सफलता की पहली सीढ़ी है। उद्योगपति संदीप गर्ग ने कहा कि हर दिन एक नई शुरुआत होती है और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में पहला कदम ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और सरकार की विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं की जानकारी साझा की। संदीप गर्ग ने अनुशासन के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि विद्यार्थी अगर पहला कदम साहसपूर्वक उठाएं, तो हर कठिनाई का समाधान संभव है।
विज्ञापन

सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों ने उनसे कई प्रश्न पूछे जिनके उन्होंने विस्तार से उत्तर दिए। कार्यक्रम का मंच संचालन अर्शदीप कौर ने किया। इस अवसर पर डॉ. एस एस आहूजा, महेश गोयल, दीपक कक्कड़, सुरेश गोगिया, प्रीतपाल सिंह ढिल्लो, कॉलेज प्रबंधक मुकेश दुआ, मनिंदर सिंह घुम्मन मौजूद रहे।

शाहाबाद। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संदीप गर्ग को सम्मानित करते रोटरी सदस्य। विज्ञप्ति

शाहाबाद। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संदीप गर्ग को सम्मानित करते रोटरी सदस्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed