{"_id":"62ead1aa1d25654403564c5f","slug":"students-elected-officials-by-voting-kurukshetra-kurukshetra-news-knl116766153","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने मतदान कर चुने पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने मतदान कर चुने पदाधिकारी
विज्ञापन
स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल में चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माईलाबाद। स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट्स काउंसिल मेंबर्स का चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। इस चुनाव का थीम इको फ्रेंडली रखा गया। किसी भी विद्यार्थी ने चुनाव प्रचार के लिए ऐसी सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। डिजिटल तरीके से सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों ने मतदान किया।
ये चुनाव प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, हेड बॉय, हेड गर्ल, वाइस हेड बॉय और वाइस हेड गर्ल के लिए था। मस्तान सिंह को सर्वसम्मति से स्कूल प्रेसीडेंट चुना गया। वाइस प्रेसिडेंट के लिए खुशी और परिणित ने नामांकन भरा, जिसमें खुशी ने भारी मतों से जीत हासिल की, हेड बॉय के लिए अनमोल और हरमन सिंह ने नामांकन भरा जिसमें अनमोल ने जीत हासिल की, हेड गर्ल के लिए तान्या गुंबर और पूजा ने चुनाव लड़ा जिसमें तान्या ने चुनाव जीता।
वाइस हेड बॉय के लिए कृष गर्ग, शिवम शर्मा और लवप्रीत सिंह सिद्धू ने चुनाव लड़ा, जिसमें लवप्रीत ने विजय प्राप्त की। वाइस हेड गर्ल के लिए महकप्रीत और कीर्ति ने नामांकन भरा ,जिसमें महकप्रीत ने कांटे की टक्कर के बाद जीत हासिल की। प्रिंसिपल शालिनी कपूर ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों हर विद्यार्थी में नेतृत्व की क्षमता होती है और यदि बचपन में ही विद्यार्थियों को उनकी इस क्षमता से अवगत करा दिया जाए तो आगे जाकर बच्चे कुशल राजनीतिज्ञ बन सकते हैं या किसी ऊंचे पद पर जाकर नेतृत्व कर सकते हैं।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधक नरेश शर्मा ने कहा कि विद्यालय में चुनाव प्रणाली को विद्यार्थियों के सम्मुख रखने के लिए इस तरह की गतिविधियां अत्यंत आवश्यक हैं ताकि सभी विद्यार्थी चुनाव प्रणाली को समझकर आने वाले समय मे सुचारु रूप से अपने मत का उपयोग कर सकें। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी।