फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Student Sahil Khan honored with the title of best athlete

Kurukshetra News: छात्र साहिल खान बेस्ट एथलीट की उपाधि से सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Student Sahil Khan honored with the title of best athlete
कुरुक्षेत्र। छात्र साहिल खान को सम्मानित करता स्कूल स्टाफ। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। विद्या भारती द्वारा श्री शिव मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना खेल कूद समारोह का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 16 से 18 अगस्त तक चली। इस प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर के अपने-अपने क्षेत्र में प्रथम आने वाले खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र साहिल खान ने शानदार प्रदर्शन किया। साहिल खान 100 मीटर दौड़, 80 मीटर बाधा दौड़ और रिले दौड़ में प्रथम स्थान पर रहे। इन तीनों प्रतियोगिता में प्रथम आने पर साहिल खान को अंडर 14 आयुवर्ग में बेस्ट एथलीट की उपाधि से सम्मानित किया गया। साहिल खान के विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर जंग बहादुर सिंगला, प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ, सीनियर कोआर्डिनेटर अनिल मदान, सुशील चौधरी, राजकुमार राणा, नरेंद्र कौशिक, अनिल अरोड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed