फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   student, crime, police, rape

नहर पर ले जाकर छात्रा से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
student, crime, police, rape
कस्बे के निकटवर्ती गांव में नौंवी कक्षा की नाबालिग छात्रा को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त छात्रा के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। छात्रा अपने आठ वर्षीय भाई के साथ घर पर थी। पुलिस ने शिकायत पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग छात्रा की मां ने कहा कि 21 मई को वह अपने पति के साथ शाहाबाद में किसी रिश्तेदारी में गई हुई थी। इस दौरान उसकी 14 साल की बेटी व उसका छोटा भाई (8) घर पर ही मौजूद थे। शुक्रवार दोपहर वह लोग अपने घर पहुंचे तो उसकी बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था। पूछताछ करने पर उसने बताया कि रात के एक महिला अपने बेटे संटी के घर आई थी। वे उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे अगवाकर अपने साथ गांव के पास की नहर पर ले गए। जहां पहले से मौजूद उनके गांव के गुरप्रीत व संटी ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। ये बात किसी को बताने पर उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी और उसे घर पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed