फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Struggle will continue for farmers' demands: Chadhuni

किसानों की मांगों के लिए जारी रहेगा संघर्ष : चढूनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Struggle will continue for farmers' demands: Chadhuni
कुरुक्षेत्र। एमएसपी से लेकर कर्जामाफी तक किसानों द्वारा की जा रही सभी मांगें जायज हैं और जब तक ये पूरी नहीं हो जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। एमएसपी जैसे मुद्दे किसानों की मांग नहीं बल्कि हक है। यह लागू होने पर किसानों की दशा अवश्य ही बेहतर होगी। उक्त बातें भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने वीरवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में रवाना होने से पूर्व कहीं। इससे पूर्व उन्होंने किसानों को संबोधित किया।
विज्ञापन

चढूनी शाहाबाद से कार में सवार होकर दिल्ली के लिए चले और उनके साथ कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना, प्रदेश प्रवक्ता राकेश बैंस, जिलाध्यक्ष कृष्ण कलाल माजरा, प्रिंस वड़ैच सहित बड़ी संख्या में किसान रहे। यही नहीं हर जिला से किसान उनके साथ दिल्ली के लिए रवाना होते रहे। बड़ी संख्या में किसान ट्रेनों के जरिए भी दिल्ली पहुंचे। देर शाम वे दिल्ली से वापस लौटे, जिस दौरान बातचीत में बताया कि किसान अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और जब तक पूरी नहीं हो जाती तब तक किसान चुप बैठने वाले नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में एसकेएम की ओर से किसानों की इन मांगों को फिर उठाया है, जो सरकार को तत्काल पूरी करनी चाहिए। चढूनी ने कहा कि किसानों के गुस्से का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में लाखों किसान देश भर से पहुंचे। अब अगला कदम एसकेएम की होने वाली बैठक में तय योजना के अनुसार ही उठाया जाएगा। अब वे एसकेएम के साथ ही है और सभी किसानों की मांगें एक ही है। सभी को एकजुट होकर ही लड़ाई लड़नी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




टिकैत गुट के किसान भी पहुंचे दिल्ली
उधर दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में एकजुट होने के लिए भाकियू टिकैत गुट के किसान भी पूरी तरह से सक्रिय रहे। जिलाध्यक्ष मदनपाल के नेतृत्व में पिछले कईं दिनाें से रणनीति बनाई जाती रही तो वहीं जिलाभर से किसान दिल्ली पहुंचे। उधर किसानों के इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की निगाहें भी टिकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed