फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Stray animals on the highway are killing pedestrians, and those responsible remain ignorant.

Kurukshetra News: हाईवे पर बेसहारा पशुओं के चलते राहगीरों की जा रही जान, जिम्मेदार बने अनजान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Stray animals on the highway are killing pedestrians, and those responsible remain ignorant.
पिहोवा। हिसार चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में घुमते बेसहारा गोवंश।​ संवाद
कुरुक्षेत्र/पिहोवा/इस्माईलाबाद। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों में बेसहारा पशुओं की समस्या निपटने के बजाय दिनों दिन इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। काॅलोनी, सेक्टर से लेकर सड़कों पर भी इन पशुओं के झुंड होना सामान्य है। यहां तक कि हाईवे पर भी इन पशुओं का डेरा रहता है। ऐसे में लगातार हादसे हो रहे हैं और राहगीरों की जान जा रही है। हर समय इन पशुओं की भी जान जोखिम में रहती है लेकिन जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

दावे व आदेशों के बावजूद आज तक धरातल पर उम्मीद अनुसार कार्य नहीं हो सका है जिसके चलते आज भी सामान्य सड़कों से लेकर हाईवे पर भी बेसहारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। अब धुंध का मौसम शुरू होने के चलते इन पशुओं से हादसे होने की आशंका और बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले से होकर तीन नेशनल और चार स्टेट हाईवे गुजरते हैं जिनसे कुरुक्षेत्र शहर के साथ-साथ पिहोवा, इस्माईलाबाद, लाडवा व शाहाबाद क्षेत्र भी जुड़े हैं। इन हाईवे पर हर रोज हजारों वाहन गुजरते हैं और अनेक बार बेसहारा पशुओं के चलते राहगीर हादसों का शिकार हो चुके हैं। अनेक बार बेसहारा पशुओं ने रिहायशी क्षेत्रों में घूमते हुए भी लोगों की जान जोखिम में डाली है। शहर में एक महिला को पटक-पटकर मार दिया गया था और वहीं कई अन्य घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार संज्ञान नहीं ले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य सड़कों से लेकर हाईवे पर भी पशुओं की बढ़ती संख्या अब गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। बीते कुछ महीनों में गाय, बैल, जैसे पशुओं के अचानक सड़क पर आ जाने से दुर्घटनाओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। तेज रफ्तार वाहनों और अचानक सामने आ जाने वाले इन जानवरों के कारण कई बार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाते जिससे बड़ी घटनाएं हो जाती हैं। जिलेभर में इस समय करीब दो हजार पशु सड़कों पर माने जा रहे हैं।
2023 में एक साथ गई थी पांच लोगों की जान
नेशनल हाईवे 152 डी पर 14 नवंबर 2023 को अचानक आगे आए पशु को बचाने के प्रयास में गांव टिकरी के पास दो कारों की टक्कर से पांच लोगों की मौत हो गई थी। यही नहीं नेशनल हाईवे 152 पर भी 1 सितंबर 2024 में बेसहारा पशु आगे आ जाने से एक कार हादसे का शिकार हो गई थी। इसमें एक महिला की मौत हो गई थी और 19 लोग घायल हो गए थे।
प्रख्यात पंजाबी गायक हरभजन मान भी हुए शिकार
इसी वर्ष 4 अगस्त को पंजाबी गायक हरभजन मान भी नेशनल हाईवे 44 पर पिपली में अचानक बेसहारा पशु हाईवे पर आ जाने से हादसे का शिकार हो गए थे। जहां उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई थी और उन्हें भी चोटें आई थीं।
कहीं फैंसिंग टूटी तो कहीं से गायब
हाईवे पर पशुओं के आने से कहीं फेंसिंग लंबे समय से टूटी पड़ी है और कहीं से गायब हो चुकी है। ऐसे में पशुओं का हाईवे पर पहुंचना भी आसान हो जाता है। रात को हाईवे पर अनेक जगहों पर अंधेरा, धुंध आदि होने के चलते पशु दिखाई नहीं पड़ते और तेज रफ्तार में चल रहे वाहन की टक्कर होने की संभावना बनी रहती है।

पिहोवा निवासी राजकरण, सतपाल, राजबीर सिंह का कहना है कि हाईवे किनारे पशु पकड़ने वाली टीमों की तैनाती हो, टूटी बाड़ों व फेंसिंग की मरम्मत की जाए और पशुओं के लिए अलग सुरक्षित स्थान बनाए जाएं। इसके साथ ही हाईवे पर चेतावनी बोर्ड और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी जरूरी है।

पिहोवा। हिसार चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में घुमते बेसहारा गोवंश। संवाद

पिहोवा। हिसार चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में घुमते बेसहारा गोवंश। संवाद

पिहोवा। हिसार चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में घुमते बेसहारा गोवंश। संवाद

पिहोवा। हिसार चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में घुमते बेसहारा गोवंश। संवाद

पिहोवा। हिसार चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में घुमते बेसहारा गोवंश। संवाद

पिहोवा। हिसार चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में घुमते बेसहारा गोवंश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed