{"_id":"6769bfbd186e4ae905097c54","slug":"statistics-is-the-mother-of-all-sciences-prof-dinesh-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-128901-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांख्यिकी सभी विज्ञानों की है जननी : प्रो. दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांख्यिकी सभी विज्ञानों की है जननी : प्रो. दिनेश
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग द्वारा इनोवेटिव ट्रेड इन स्टैटिसटिक्स, ऑप्टिमाइजेशन एंड डाटा साइंस विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसका समापन सोमवार को हुआ। समापन समारोह में मुख्यातिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. दिनेश कुमार रहे।
उन्होंने कहा कि सांख्यिकी डाटा साइंस की मजबूत रीढ़ है। वर्तमान परिदृश्य में चिकित्सा, विज्ञान, शोध, अनुसंधान, जीव विज्ञान, खेल क्षेत्र, भौतिक क्षेत्र सहित कोई भी क्षेत्र सांख्यिकी और डेटा विज्ञान के अनुप्रयोग के बिना प्रगति नहीं कर सकता है। सांख्यिकी सभी विज्ञानों की जननी है। शैक्षणिक संस्थान में एनआईआरएफ रैंकिंग और नैक मूल्यांकन हेतु डाटा विश्लेषण व आंकड़ों का महत्वपूर्ण योगदान है।
जब हम नवीनतम उपकरणों का उपयोग करके डेटा का विश्लेषण करते हैं तो हमें गुणवत्ता में सुधार करने, निर्णय लेने में भी मदद मिलती है। उन्होंने युवा शोधार्थियों से आह्वान किया कि वे डाटा के साथ गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य करें।
विज्ञापन
आईएआरएस व आईएसपीएस के अध्यक्ष प्रो. एससी मलिक ने कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि बड़े आंकड़ों को व्यवस्थित करने के लिए डाटा साइंस की महत्वपूर्ण भूमिका है। डिजीटल युग में ज्ञान और तकनीक की सफलता के लिए डाटा साइंस का सुव्यवस्थित होना आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि प्रो. राजशेखर रेड्डी ने कहा कि तिरुपति टेंपल के सहयोग से डाटा साइंस सेंटर बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है तथा भविष्य में इस केंद्र में शोधार्थियों के लिए कार्यशालाएं आयोजित होंगी। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न विश्वविद्यालयों के साथ इस केंद्र को लेकर एमओयू की बात कही।
कांफ्रेंस निदेशक व सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुकेंद्र कादियान ने भविष्य में भी इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन की बात कही। अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के आयोजन सचिव डॉ. जितेन्द्र खटकड़ ने तीन दिवसीय कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि कांफ्रेंस में 15 देशों के विशेषज्ञों की ओर से 22 पूर्ण सत्रों, 47 आमंत्रित सत्रों और 43 तकनीकी सत्रों में 400 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर प्रो. गजेंद्र विश्वकर्मा सहित डीन, निदेशक, शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
बेस्ट रिसर्चर और बेस्ट थीसिस अवार्ड से किया सम्मानित
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस के समापन अवसर यंग सांख्यिकीविद अवार्ड, प्रो. एमएन देशपांड मेमोरियल अवार्ड व एमएससी प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के पुरस्कार प्रदान किए गए। इसमें प्रो. के श्रीनिवासा राव बेस्ट रिसर्चर अवार्ड और प्रो. एआर कामत बेस्ट थीसिस अवार्ड से सम्मानित किया गया।