फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Son of former Manchuri sarpanch died after trolley fell into a ditch in California

Kurukshetra News: कैलिफोर्निया की खाई में ट्रॉला गिरने से मंचूरी के पूर्व सरपंच के बेटे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Son of former Manchuri sarpanch died after trolley fell into a ditch in California
कुरुक्षेत्र। अमेरिका के कैलिफोर्निया में सड़क हादसे में ट्राॅला चालक गांव मूनक के रहने वाले गुरुमहक सिद्धू (26) की मौत हो गई है। शनिवार को वह ट्राॅला लेकर वॉशिंगटन से कैलिफोर्निया जा रहे थे। ट्राॅला असंतुलित होकर खाई में गिर गया। परिवार को मृतक के दोस्तों ने हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

गुरमहक सिद्धू की जिद पर पिता हीरा सिंह ने तीन साल पहले 35 लाख रुपये कर्ज लेकर अमेरिका भेजा था। मृतक के परिजन ने सरकार व प्रशासन से बेटे के शव को भारत लाने की गुहार लगाई है। गांव के सरपंच सुभाष ने बताया कि गुरुमहक परिवार का इकलौता बेटा था। पूर्व सरपंच हीरा सिंह ने अपने बेटे को अमेरिका भेजने के लिए पैसा रिश्तेदारों से लिया था। अमेरिका जाने के बाद पहले गुरुमहक ने स्टोर पर काम किया था। करीब एक साल पहले ही उसका ड्राइविंग लाइसेंस बना तो वह ट्रॉला चलाने लगा था। गुरमहक कैलिफोर्निया में ही किराये के मकान में रहता था। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले ही पूर्व सरपंच हीरा सिंह अपनी पत्नी को लेकर कुरुक्षेत्र शिफ्ट हो गए थे। उनकी बेटी की शादी भी कुरुक्षेत्र में हुई थी। सरपंच सुभाष ने बताया कि दो साल पहले तक हीरा सिंह खुद ही खेती करते थे, लेकिन बेटे के अमेरिका जाने के बाद व बेटी की शादी करने के बाद उन्होंने खेती छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed