फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Some vehicles were found with their tubes cut, while others were found with several parts missing; most vehicles were found in a dilapidated condition.

Kurukshetra News: किसी वाहन की ट्यूब कटी मिली तो किसी से कई पार्ट ही गायब, अधिकतर वाहन मिले खस्ताहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Some vehicles were found with their tubes cut, while others were found with several parts missing; most vehicles were found in a dilapidated condition.
कुरुक्षेत्र। किसी की ट्यूब कटी तो किसी के चारों पहिए पंक्चर मिले। कई के तार कटे हुए थे तो कई के अंदर के कुछ पार्ट तक गायब मिले। ये हालात शहर के कचरे का उठान करने वाले टिप्परों व अन्य वाहनों के मिले तो अधिकारियों से लेकर मैकेनिक तक दंग रह गए। कई वाहन तो इतने खस्ताहाल में मिले कि उन्हें बाहर निकालना ही उचित नहीं समझा।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए हड़ताल कर रहे सफाई कर्मियों को धरनास्थल से हटाते हुए करीब एक सप्ताह से ताले के अंदर बंद टिप्परों व अन्य वाहनों को निकाला, जिसके लिए तनाव के बीच कड़ी मशक्कत तक करनी पड़ी लेकिन जैसे ही ये वाहन बाहर निकाले गए तो नगर प्रशासन के लिए पहले से भी बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। रात को ही मैकेनिक बुलाकर कम खामियों वाले नौ वाहनाें को दुरुस्त कराया गया, जिनके जरिए ही रविवार को पुलिस सुरक्षा के साथ सेक्टरों के एरिया में घर-घर से कचरा उठान शुरू कराया गया। अन्य वाहनों को सेक्टर आठ सामुदायिक केंद्र व डीएमसी कार्यालय परिसर में मरम्मत करने के लिए मैकेनिक दिन भर जुटे रहे। 50 से ज्यादा वाहनों के खस्ताहाल में मिलने पर प्रशासन की सख्ती के साथ किए गए प्रयास भी उम्मीद अनुसार सफल नहीं दिखाई दिए। कई वाहन खस्ताहाल में सड़कों पर ही दिन भर खड़े दिखाई दिए। वहीं कर्मियों के धरना स्थल के पास ही जब सभी टायरों
विज्ञापन



एक सप्ताह बाद गूंजा नगर परिषद आपके द्वार...
नगर प्रशासन ने नौ टिप्परों के जरिए रविवार को घर-घर से कचरा उठान शुरू कराया तो नगर परिषद आपके द्वार की आवाज भी गूंजने लगी, जिसे सुनकर लोग घरों में जमा हो चुके कचरे को निकालने लगे। नगर प्रशासन ने यह शुरूआत मुख्यमंत्री नायब सैनी के सेक्टर तीन से की तो वहीं बाद में आसपास के सेक्टरों में भी इन वाहनों को ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ईओ बोले, सोमवार को अधिकतर वाहन सुचारू चलाए जाएंगे
नगर परिषद के ईओ राजेश कुमार का कहना है कि सोमवार से घर-घर से कचरा उठान के लिए लगाए गए सभी वाहन सुचारू रूप से चलाए जाएंगे। अधिकतर वाहन खस्ताहाल में मिले हैं, जिन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है। उधर, स्वच्छता सुगम कंपनी के प्रतिनिधि रविंद्र कुमार का कहना है कि अनेक वाहन ऐसे भी मिले हैं जिन्हें दुरुस्त कराया जाना भी आसान नहीं है।




रात को रिहा होते ही कर्मचारी धरनास्थल पर पहुंचे, दिन भर डटे रहे
सफाई कर्मचारी व समर्थन कर रहे कर्मियों को पुलिस ने शनिवार देर शाम हिरासत में लिया, जिन्हें सिटी व आदर्श थाना में ले जाया गया। देर रात करीब साढ़े 11 बजे तक उन्हें रिहा किया गया, जिसके बाद वे फिर से धरनास्थल पर पहुंच गए और रात के बाद रविवार को भी दिन भर डटे रहे। कर्मचारियों ने दमकल विभाग के अलावा नगर परिषद कार्यालय पर धरना सुनील कुमार लोहट इकाई प्रधान की अध्यक्षता में जारी रहा। नगर पालिका कर्मचारी संघ के पूर्व उप-प्रधान सुभाष गुंसर, फायर से जिला प्रधान सचिन्द्र कुमार, पंकज, प्रमोद कुमार, सतीश, विनोद कुमार, सोमेश राणा, शिवनारायण, हाकम सिंह, करनैल सिंह, नगर परिषद, जिला प्रधान किशोरी लाल, आशा, राकेश कुमार, सोना, सपना, रीना, पुर्णचंद, रामधारी, पिंकी, सोमदत्त शर्मा भी रहे तो वहीं उन्हें एसकेएस सेवानिवृत कर्मचारी संघ प्रधान ओमप्रकाश व सुरेश कुमार ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed