फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Snatched car and mobile from the driver after sniffing intoxicants

Kurukshetra News: नशीला पदार्थ सुंघाकर चालक से कार और मोबाइल छीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Snatched car and mobile from the driver after sniffing intoxicants
कुरुक्षेत्र। पवन मार्केट से लिफ्ट लेकर दो युवकों ने चालक को बेहोश कर उसकी कार और मोबाइल छीन लिया। उसके बाद आरोपी उस चालक को जींद के बत्तख चौक पर फेंककर फरार हो गए। घटना 16 दिसंबर की बताई जा रही है। चालक ने पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में सुखबीर सिंह निवासी हंसा पत्ती उचाना खुर्द जिला जींद ने बताया कि 16 दिसंबर रात करीब नौ बजे वह पवन मार्केट में चमन ढाबा के पास मौजूद था। तब वहां मौजूद दो लोगों ने उससे पिहोवा चौक तक जाने के लिए लिफ्ट मांगी। चौक तक लिफ्ट देने की बात सोचकर वह उनको अपनी कार में लेकर चल दिया, मगर इस दौरान उन्होंने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे वह कार में ही बेहोश कर दिया। अगली सुबह उसे होश आया तो वह जींद के बत्तख चौक के पास पड़ा था। आरोपी उसकी कार व मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। उसने किसी तरह पुलिस को सूचना दी और पिहोवा पहुंचा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed