{"_id":"58864c264f1c1b5c02cf45f5","slug":"smoke-death-of-the-young-man-one-serious-police-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगीठी के धुएं से दम घुटने पर युवक की मौत, एक गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगीठी के धुएं से दम घुटने पर युवक की मौत, एक गंभीर
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
कमरे में जली अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण रविवार को देर रात एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर हो गई। ऐलनाबाद निवासी संदीप ने बताया कि वह और संजू शाहाबाद में एक फर्नीचर की दुकान पर काम करते हैं और अनाज मंडी स्थित उसी दुकान के ऊपर रहते हैं।
विज्ञापन
उसने बताया कि रविवार रात को वह अपने कमरे में ठंड से बचने के लिए अंगीठी में कोयले जलाकर सोए थे और उन्हें पता ही नहीं लगा कि कब वह अचेत हालत में चले गए। संदीप ने बताया कि जब सुबह दुकान पर काम करने वाला लड़का भारत आया तो उसने उन्हें अचेत अवस्था में पाया। उसने तुरंत जगाने की जब काफी कोशिश की तो वह आसपास के लोगों की मदद से एक प्राईवेट अस्पताल में ले कर आया।
विज्ञापन
गंभीर अवस्था के चलते संजू को पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉ. दीपक ने लोगों को सचेत किया कि उन्हें रात को कमरे में अंगीठी जलाकर नहीं सोना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंगीठी के जलने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बन जाती है और इससे व्यक्ति अचेत अवस्था में आ जाता है और उसकी मृत्यु भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि लोगों को इस बारे सचेत रहना चाहिए और कमरे में अंगीठी नहीं जलानी चाहिए।
विज्ञापन