फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Six lanes to be built in 15 months from Pipli to Third Gate

15 महीनों में बनेगी पिपली से थर्ड गेट तक सिक्स लेन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Six lanes to be built in 15 months from Pipli to Third Gate
कुरुक्षेत्र.। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पिपली से थर्ड गेट तक बनने वाली सिक्स लेन सडक़ शहर की सबसे बेहतरीन सडक़ बनेगी। इस सडक़ के सिविल वर्क पर 44 करोड़ 23 लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा और इस सडक़ को बनाने का लक्ष्य 15 माह का दिया गया है। इस सडक़ के निर्माण कार्य की सामग्री की गुणवता पर विशेष फोकस रखा जाएगा। इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों और ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए है।
विज्ञापन
वे शनिवार को अम्बेडकर चौंक पर पिपली से थर्ड गेट तक बनने वाली सडक़ निर्माण कार्य का शुभारम्भ करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अमित मनोचा, भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा, मार्किट कमेटी थानेसर के चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कू, ब्लाक समिति के चेयरमैन देवी दयाल शर्मा ने नारियल तोडक़र व पूजा अर्चना करके विधिवत रुप से कार्य का शुभारम्भ करवाया। विधायक ने कहा कि कुरुक्षेत्र का यह सबसे बड़ा प्रोजैक्ट है और पिछले काफी समय से सडक़ निर्माण कार्य रुकने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, इस सडक का निर्माण कार्य 25 मार्च को शुरु होना था। लेकिन कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन होने पर निर्माण कार्य शुरु नहीं किया जा सकता है। अब सरकार से अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य शर्तों के अनुसार शुरु किया गया है। इस निर्माण कार्य पर जितने भी मजदूर और अन्य वर्कर लगेंगे, उन सभी का मेडिकल चैकअप किया जाएगा और इन सभी को स्वास्थ्य विभाग की गाईडलाईंस की भी पालना करनी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस इस सडक़ के निर्माण कार्य के लिए 2 प्रोडक्शन साईट गर्ग एंड कम्पनी द्वारा स्थापित कर दी गई है और इस कम्पनी ने निर्माण सामग्री भी साईटस पर पहुंचा दी है और यहां पर लगभग 500 डम्पर पत्थर और बजरी के पहुंच चुके है। इस सडक़ के निर्माण कार्य को 15 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस सडक़ के सिविल वर्क 44 करोड़ 23 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी, हालांकि बिजली, पानी निकासी, पैबर ब्लाक आदि तमाम कार्यो सहित इस प्रोजैक्ट पर करीब 57 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। उन्होंने कहा कि लम्बे अर्से से पिपली से थर्ड गेट तक सडक़ निर्माण कार्य रुका हुआ था, इस सडक़ के नवीनीकरण और सौंदर्यकरण के लिए काफी प्रयास किए गए और इन प्रयासों के कारण सडक़ का निर्माण कार्य शुरु भी हुआ, लेकिन ठेकेदार द्वारा कार्य छोडक़र जाने और उसके उपरांत कुछ तकनीकी कमियों के कारण सडक़ का निर्माण कार्य रुका रहा, लेकिन इस सडक़ के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरु करने को लेकर लगातार प्रयास जारी रहे। इस मौके पर समाज सेवी रमेश सुधा, प्रदीप झाम्ब, फतेहचंद गांधी, पवन शर्मा, ठेकेदार अशोक मितल, मोहन लाल अरोड़ा, खरैती लाल सिंगला, कृष्ण चंद रंगा, राजू सेठी आदि मौजूद थे। फोटो कैप्शन- फोटो नम्बर 5 से 9
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed