फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Six children of Super 100 scored more than 99 percentile in JEE

Kurukshetra News: जेईई में सुपर 100 के छह बच्चों ने पाए 99 परसेंटाइल से अधिक अंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Six children of Super 100 scored more than 99 percentile in JEE
कुरुक्षेत्र। विद्यार्थियों को सम्मानित करती अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. विशाली शर्मा।
कुरुक्षेत्र। वर्ष 2018 में प्रदेश सरकार, शिक्षा विभाग और विकल्प फाउंडेशन द्वारा सरकारी स्कूलों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए और प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए हरियाणा सुपर-100 नमक स्कीम शुरू की गई है। इसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं। जेईई मेन्स परीक्षा में भी सरकारी संस्थानों के विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। उक्त बातें एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने कहीं।
विज्ञापन

वे बुधवार को सुपर 100 के बारना स्थित संस्थान के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थी। प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट हरियाणा सुपर-100 के अनेक बच्चों ने इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छह विद्यार्थियों ने तो 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किया है। पिछले छह वर्षों में 160 से अधिक बच्चों को आईआईटी, एनआईटी, एम्स और राजकीय मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने में सफलता हासिल की है। इस वर्ष के परिणामों ने सरकारी स्कूलों और ग्रामीण परिवेश से आने वाले विद्यार्थियों के अंदर ऐसी लौ जलाई है, जिसकी रोशनी आने वाले कई वर्षों तक हरियाणा और पूरे भारत को जगमगाएगी। हरियाणा सुपर-100 के परिणाम और प्रयासों को देखते हुए अब समाज का भी सरकारी स्कूलों की तरफ रुझान बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुपर 100 शिक्षा व्यवस्था को बदलने का एक क्रांतिकारी कदम है और ऐसे संस्थानों से छात्रों को जुड़ना चाहिए। हरियाणा सुपर 100 से छह विद्यार्थियों अजय, महक, तनिष्क, नीतीश, खुशी, रविन्द्र ने 99 फीसदी परसेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए हैं। शिक्षा विभाग के लिए यह परिणाम बहुत उत्साहजनक है जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने कहा कि विभाग सुपर 100 को और भी उत्तम बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। इन 6 छात्रों के अलावा 55 छात्रों की 90 से अधिक परसेंटाइल और 107 छात्रों की 80 से अधिक परसेंटाइल आई हैं। ये सभी छात्र सरकारी स्कूल के छात्र हैं। विकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन कुमार मिश्रा ने बताया है कि आने वाले दो महीनों बाद, अगली परीक्षा में ये आंकड़े 200 के पार होगा। अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. वैशाली शर्मा व जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed