फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sister's wisdom worked in an attempt to kidnap a child

Kurukshetra News: बच्चे के अपहरण की कोशिश बहन की सूझबूझ आई काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Sister's wisdom worked in an attempt to kidnap a child
कुरुक्षेत्र। शहर के कल्याण नगर में एक साढ़े तीन वर्षीय बच्चे के अपहरण करने की कोशिश का मामला सामने आया है लेकिन बच्चे की बहन की सूझबूझ ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कल्याण नगर निवासी रामनिवास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे अमन के अपहरण की कोशिश की गई है।
रामनिवास के अनुसार वीरवार को सवा ग्यारह बजे उसका बेटा घर के बाहर गली में खेल रहा था। उसी समय दो अज्ञात युवक एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार होकर गली में आए। घटना के वक्त उनकी 11 वर्षीय बेटी सोनम और पड़ोसन रोशनी भी वहां मौजूद थी। सोनम और रोशनी ने देखा कि मोटरसाइकिल सवार युवकों ने अमन के पास जाकर उससे पूछा तू कहां जा रहा है तेरे पापा तुझे ढूंढ़ रहे हैं। इस पर सोनम ने तुरंत अपने छोटे भाई का हाथ पकड़ लिया और उसे घर ले आई। इसके बाद दोनों युवक मोटरसाइकिल पर बैठकर माता के मंदिर की ओर चले गए।
विज्ञापन

इस घटना के बाद परिजन काफी डर गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों संदिग्ध युवकों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में सभी पहलु से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed