{"_id":"67705a2885651955bc09dff4","slug":"simrans-body-could-not-be-brought-to-india-the-last-rites-were-performed-in-canada-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-129150-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: भारत नहीं लाया जा सका सिमरन का शव, कनाडा में ही किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: भारत नहीं लाया जा सका सिमरन का शव, कनाडा में ही किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/ इस्माईलाबाद। ठसका मीरांजी गांव की बेटी का अंतिम संस्कार कनाडा में ही कर दिया गया है। बेटी के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए करीब एक सप्ताह से परिवार कोशिश कर रहा था, लेकिन कनाडा की कानूनी प्रक्रिया के आगे बेबस होकर जानकारों की मौजूदगी में वहीं बेटी का अंतिम संस्कार कराया गया।
गांव के पूर्व सरपंच दिलबाग सिंह गुराया ने बताया कि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में पिता बगीचा सिंह व माता परमजीत कौर को वीडियो कॉन्फ्रेंस से शामिल किया गया था। सिमरन (23) मेडिकल की पढ़ाई के लिए स्टडी वीजा पर कनाडा में करीब दो साल पहले गई थी। सिमरन कनाडा के कस्बा सरी में गिल्डफोर्ड में रह रही थी। गत सप्ताह 14 दिसंबर शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे हमलावरों ने उसके कमरे में घुसकर सिमरन व अन्य पर चाकुओं से हमला कर दिया था। अस्पताल पहुंचने पर सिमरन को मृत घोषित कर दिया था।
बताया कि वारदात की रात को सिमरन की उसकी मां परमजीत कौर से फोन पर बात हुई थी, लेकिन अगले दिन सिमरन का मोबाइल नंबर बंद था। अगले दो दिन भी बेटी से बात नहीं हुई तो अमेरिका में रह रहे अपने बेटे को सारी बात बताई थी। उसने कनाडा में रह रहे अपने दोस्तों से संपर्क किया तो सिमरन की मौत की सूचना उसे मिली थी।