फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shivani, Gauri and Ananya's team came first in the relay race

Kurukshetra News: रिले रेस में शिवानी, गौरी और अनन्या की टीम प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Shivani, Gauri and Ananya's team came first in the relay race
कुरुक्षेत्र। दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करते ​खिलाड़ी। स्वयं
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में शुक्रवार को समग्र शिक्षा विभाग की ओर से पीएमश्री योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और रिले रेस जैसी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। कक्षा नौवीं से 12वीं के बालिका वर्ग में हुई लॉन्ग जंप में खुशी वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और हाई जंप में सोहानी ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

रिले रेस में शिवानी, गौरी, नेहा एवं अनन्या की टीम ने प्रथम पर रही। बालक वर्ग की रिले रेस में मंजीश, लवली, हर्षित एवं नरेंद्र की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा छठी से आठवीं तक के बालक वर्ग की रिले रेस में अरुण, राम बाबू, अनमोल व इरबान की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप में आकाश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की रिले रेस में मुस्कान, ज्योति, खुशी एवं आशिकी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाई जंप (बालक वर्ग) में कृष्णा ने तृतीय स्थान हासिल किया। जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिताओं में जिले के 12 पीएमश्री राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वर्ष 2025-26 में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिसर के तत्वावधान में ये प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन खेलों में खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर डीपीसी कृष्ण कुमार, एपीएल प्रदीप कुमार सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी, शिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि खेल केवल मैदान पर जीतने का जरिया नहीं हैं बल्कि यह व्यक्तित्व को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अनुशासन सिखाने का सशक्त माध्यम है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है और पीएमश्री स्कूल विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी मजबूत बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति बड़ा हो जाता है, तो उसे अपने बचपन के खेल हमेशा याद रहते हैं। इसलिए जीवन में खेलों को अपनाना बहुत जरूरी है। पीएमश्री स्कूलों का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed