फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Seven years ago, the fugitive criminal of the robbery case was caught by the police after 33 months

सात साल पहले लूट के मामले के भगोड़े अपराधी को 33 माह बाद पुलिस ने किया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Seven years ago, the fugitive criminal of the robbery case was caught by the police after 33 months
पुलिस ने सात साल पहले शाहाबाद में लूटपाट के मामले में भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान व यूपी समेत कई राज्यों में लूट, डकैती, हत्या का प्रयास और हत्या सहित 62 केस दर्ज है। शाहाबाद की अदालत ने पेट्रोल पंप से लूटपाट करने के मामले में आरोपी फिरोज उर्फ पव्वा वासी करनावल थाना सरुरपुर जिला मेरठ (यूपी) को 33 माह पहले भगोड़ा अपराधी घोषित किया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार को पीओ स्टाफ ने अपराधी फिरोज को प्रोडक्शन वारंट पर उदयपुर राजस्थान की जेल से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अदालत की अवमानना करने का केस दर्ज करके अदालत में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि आरोपी फिरोज उर्फ पव्वा के खिलाफ थाना शाहाबाद में वर्ष 2014 में पेट्रोल पंप से लूटपाट का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में अदालत से जमानत लेने के बाद आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ था। इस पर कार्रवाई करते हुए जेएमआईसी शाहबाद अमितेंद्र सिंह की अदालत से उसे 2 फरवरी 2019 को भगोड़ा अपराधी घोषित कर किया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 29 नवंबर को पीओ स्टाफ के प्रभारी दर्शन सिंह के निर्देश में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर भगोड़े अपराधी फिरोज उर्फ पव्वा को गिरफ्तार कर लिया। अपराधी के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला दर्ज करके अदालत में पेश किया गया। यहां से अदालत के आदेश से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना का अन्य भगोड़ा अपराधी काबू
सीआईए-1 की टीम ने साल 2013 में दर्ज सड़क दुर्घटना के मामले में भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है। एएसपी कर्ण गोयल ने बताया कि आरोपी रतनलाल वासी महादेव नगर कॉलोनी कैलाश मार्ग सिकंदरा आगरा (यूपी) को थाना शाहाबाद में वर्ष 2013 में दर्ज सड़क दुर्घटना के मामले में जेएमआईसी शाहाबाद अजय कुमार की अदालत से 13 मई 2015 को भगोड़ा अपराधी घोषित किया था। रविवार को सीआईए-1 की टीम ने भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed