फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Serving mother cow is equal to serving mother: Arvind

गो माता की सेवा मां की सेवा करने के बराबर : अरविंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Serving mother cow is equal to serving mother: Arvind
कुरुक्षेत्र। पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा को मां भद्रकाली का स्वरूप भेंट करते पीठाधीश सतपाल श
कुरुक्षेत्र। गो माता की सेवा करने से मां की सेवा करने के बराबर फल मिलता है। इसलिए गाय को बेसहारा छोड़ने की बजाय सभी को सेवा करनी चाहिए। इसको पवित्र ग्रंथ गीता में समझाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

यह बात पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने शनिवार देर शाम को भद्रकाली शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना के बाद कही। इससे पहले पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा को भद्रकाली शक्तिपीठ के पीठाधीश सतपाल शर्मा ने परंपरा अनुसार मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई। पीठाधीश ने उनको स्मृति चिह्न भी भेंट किया। उन्होंने बह्मसरोवर के साथ गीता ज्ञान संस्थानम् का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन करने से सकारात्मक तरंग महसूस हो रही है। पवित्र ग्रंथ गीता को घर-घर तक पहुंचाने और आमजन मानस को गीता को अपनाने के प्रयास प्रदेश सरकार की तरफ से किए जा रहे हैं। इस पावन धरा से मानवता को गीता के उपदेश मिल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed