{"_id":"6891520112402f144a0d2bd9","slug":"seminar-on-women-empowerment-today-on-the-23rd-foundation-day-of-inso-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-139983-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: इनसो के 23वें स्थापना दिवस पर महिला सशक्तिकरण पर सेमिनार आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: इनसो के 23वें स्थापना दिवस पर महिला सशक्तिकरण पर सेमिनार आज
Tue, 05 Aug 2025 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 05 Aug 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आरके सदन में इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (इनसो) की ओर से पांच अगस्त को 23वां स्थापना दिवस महिला सशक्तिकरण को समर्पित करते हुए मनाया जाएगा। एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के अधिकारों, उनकी सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक भूमिका पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेत्री नैना सिंह चौटाला शिरकत करेंगी। युवा जेजेपी नेता डॉ. जसविंदर सिंह खैहरा ने बताया कि सेमिनार में विभिन्न कॉलेजों की छात्राएं, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और इनसो-जेजेपी से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस दौरान समाजसेवा, शिक्षा, खेल और नेतृत्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली युवतियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। डॉ. खैहरा ने बताया कि इनसो की स्थापना वर्ष 2003 में डॉ. अजय सिंह चौटाला ने की थी। तब से यह संगठन छात्र हितों की रक्षा, शिक्षा में सुधार और युवाओं को नेतृत्व प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।