फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Security agencies are trying to piece together the hand grenade case.

Kurukshetra News: हैंड ग्रेनेड मामले में कड़ियां जोड़ने में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Security agencies are trying to piece together the hand grenade case.
कुरुक्षेत्र। हैंड ग्रेनेड के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। अपराध अन्वेषण शाखा 2 की टीम अब इस मामले में आरोपियाें से पूछताछ कर कड़ियां जोड़ने में लगी हुई है। इसके चलते ही वीरवार को टीम आरोपियों को पंजाब साथ लेकर गई और ग्रेनेड मिलने वाली जगह की निशानदेही करवाई। पुलिस इन आरोपियों से मिली जानकारी से इस साजिश में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच कर रही है और हर एक कड़ी को जोड़ कर पूरे प्रकरण का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


घटना के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। पुलिस ग्रेनेड आपूर्तिकर्ता और हथियार मुहैया कराने वालों की तलाश में जुटी हैं। पंजाब पुलिस भी अलर्ट मोड में है और आरोपियों के संपर्कों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में माना है कि ये दोनों अमेरिका और इंग्लैंड में बैठे आकाओं के इशारे पर काम कर रहे थे। स्लीपर सेल की तर्ज पर वे एक-दूसरे को नहीं जानते थे व इनको अलग-अलग कार्य सौंपे गए थे जिनकी रिपोर्ट आकाओं को भेजी जाती है। इसमें यमुनानगर के एक गैंगस्टर का नाम भी सामने आया जिसने इंग्लैंड से प्लान बनाया और अमेरिका स्थित साथी से सहयोग लिया। दोनों को आरोपी बनाया गया है। हालांकि हमले का सटीक लक्ष्य और समय की जानकारी आरोपियों को नहीं थी लेकिन मंशा अधिकतम नुकसान पहुंचाने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि विभिन्न टीमों से हर एंगल की जांच जारी है। पंजाब पुलिस की सहायता से नेटवर्क उजागर करने का प्रयास हो रहा है। जल्द ही जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा करेंगे और साजिश में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाया जा रहा है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। काबू आरोपियों ने बताया कि उन्हें हमला करने के लिए उनके आकाओं ने 24 हजार रुपये पहले दिए थे और हमले के बाद कुछ रुपये और मिलने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed