फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Secondary and Senior Secondary examinations started

सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की शुरू हुई परीक्षाएं, परीक्षाओं को लेकर लगाई धारा 144

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Secondary and Senior Secondary examinations started
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, एजुकेशनल, ओपन स्कूल, डीएलएड की बुधवार से परीक्षा शुरू हो गई है। यह परीक्षाएं एक सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। शिक्षा विभाग की ओर से जिलेभर में विभिन्न परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं सुबह साढ़े 9 बजे से साढ़े 12 बजे और सायं के सत्र में दोपहर 2 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक आयोजित की गईं। इन परीक्षाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए उपायुक्त मुकुल कुमार ने परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी पूर्णत: पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन

जिलाधीश ने जारी आदेशों में कहा है कि परीक्षा के दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षाओं का सुचारू रूप से संचालन कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं। किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र की 200 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का हथियार, मोबाइल फोन, वाई-फाई यंत्र ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इतना ही नहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की मशीन भी बंद रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी पूर्णत: पाबंदी रहेगी, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सके। इन आदेशों की अवहेलना करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed