फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Seasonal changes have increased the number of diseases affecting the elderly and children.

Kurukshetra News: मौसमी बदलाव से बढ़ी बीमारियां बुजुर्ग और बच्चे आ रहे चपेट में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Seasonal changes have increased the number of diseases affecting the elderly and children.
कुरुक्षेत्र। अस्पताल में दा​खिल मरीजों को दवा देती नर्सिंग ऑफिसर। संवाद - फोटो : credit
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव होने से दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। इस वजह से वायरल बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। बड़ों के साथ बच्चे भी वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सप्ताहभर में जिला अस्पताल की ओपीडी में 200 से 300 मरीजों की बढ़ोतरी हुई है। ओपीडी 1300 से 1400 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। चिकित्सकों की मानें तो तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण शरीर अपने आप को उसके अनुसार ढाल नहीं पाता जिससे लोग बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। बदलते मौसम में इम्युन सिस्टम कमजोर हो जाता है। ऐसे में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। शाम के समय पर्याप्त कपड़े पहन कर ही निकलना चाहिए।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. गौरव चावला ने कहा कि मौसम में बदलाव अपने साथ बहुत सारी बीमारियां लाता है। इसके लिए खान पान पर ध्यान देने की जरूरत है। पौष्टिक आहार लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। पर्याप्त पानी पीना चाहिए, मौसमी फल एवं सब्जियों का सेवन करना चाहिए। ऐसे मौसम में आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक के सेवन से बचना चाहिए। सप्ताहभर से सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज बढ़े हैं। बीमारी से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कुरुक्षेत्र। अस्पताल में दाखिल मरीजों को दवा देती नर्सिंग ऑफिसर। संवाद

कुरुक्षेत्र। अस्पताल में दाखिल मरीजों को दवा देती नर्सिंग ऑफिसर। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed