फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   SearCalling the hotel operator of Kurukshetra on WhatsApp asked for extortion of 20 lakhsch Results

कुरुक्षेत्र: होटल संचालक को विदेश से व्हाट्सएप कॉल कर मांगी 20 लाख की रंगदारी, 11 माह पहले भी हुई थी फायरिंग

Fri, 19 Nov 2021 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Nov 2021 01:39 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र में एक होटल संचालक से रंगदारी मांगी गई है। शिकायत पर केस दर्ज कर थाना पुलिस और साइबर सेल जांच कर रही है। 11 माह पहले भी होटल में पर्ची देकर फायरिंग करवाई गई थी। रंगदारी की धमकी से सहमा परिवार पुलिस के पास गया है। दो युवकों ने पहले छह राउंड फायरिंग की थी। 

विज्ञापन
SearCalling the hotel operator of Kurukshetra on WhatsApp asked for extortion of 20 lakhsch Results
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

अमीन रोड स्थित काठी किंग होटल संचालक से व्हाट्सएप पर 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई है। इसके लिए विदेश से व्हाट्सएप पर कॉल की गई। इस आशय की शिकायत के बाद कृष्णा गेट थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच के लिए साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। विदित हो कि इससे पहले भी नौ जनवरी की रात को काठी किंग होटल के काउंटर पर आए दो युवकों ने पर्ची देकर धमकी दी थी। उसके कुछ देर बाद ही होटल के बाहर से शीशों पर करीब छह राउंड फायर किए गए थे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-बहादुरगढ़: 20 हजार करोड़ का नुकसान झेल चुके उद्यमियों के चेहरे खिले, कृषि कानून वापस लेने के एलान का किया स्वागत
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया था, जिसमें दो आरोपी अभी जेल में बंद हैं। जानकारी के अनुसार गांव लुखी के डेरा चकजगातिया वासी जोगिंद्र सिंह ने कृष्णा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह कुरुक्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा है। उसका अमीन रोड पर काठी किंग नाम से होटल है। इस होटल को वह और उसका भाई हरजीत सिंह चला रहे हैं। 17 नवंबर को वह घर पर था। तभी शाम 6 बजकर 50 मिनट पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके व्हाट्सएप पर कॉल करके 20 लाख रुपये की डिमांड की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-कृषि कानून वापसी का एलान: झज्जर में झूमे किसान, बोले-एकता और संघर्ष की हुई जीत

फिर उसी नंबर से व्हाट्सएप पर एसएमएस के जरिए 20 लाख रुपये की डिमांड की गई। रकम नहीं देने पर आरोपियों ने उसे और उसके भाई व पूरे परिवार को मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस से पूरे परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। सुभाष मंडी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इलम सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed