फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Scooty rider dies due to bullet collision

Kurukshetra News: बुलेट की टक्कर लगने से स्कूटी सवार अधेड़ की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies due to bullet collision
कुरुक्षेत्र। जीटी रोड पर त्यौड़ा मोड़ के निकट बुलेट की टक्कर लगने से स्कूटी सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त दर्शन लाल (56) निवासी दुख भंजन कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

वासुदेव निवासी विष्णु कॉलोनी ने शाहाबाद पुलिस को दिए बयान में बताया कि शनिवार को वह अपनी स्कूटी पर शाहाबाद जा रहा था। इस दौरान पिपली पुल के पास उसे उसके दोस्त देवांश भारद्वाज के पिता दर्शन सिंह मिले थे। वे अपनी स्कूटी पर शाहाबाद जा रहे थे। दर्शन सिंह उसके आगे अपनी स्कूटी पर धीमी गति से चल रहा था। शाम करीब साढ़े छह बजे त्यौडा के पास एक बुलेट चालक ने उसे ओवरटेक करते हुए उसके आगे चल रहे दर्शन सिंह की स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण दर्शन सिंह अपनी स्कूटी सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसने अपनी स्कूटी रोकर उनको संभाला और राहगीरों की मदद से सीएचसी शाहाबाद पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनकी जांच करके मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नंबर के आधार पर केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed