{"_id":"696fe6e28bed4c617a0a6ea3","slug":"saraswati-maha-aarti-program-filled-the-atmosphere-of-saraswati-tirtha-with-devotion-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-148896-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सरस्वती महाआरती कार्यक्रम से भक्तिमय हुई सरस्वती तीर्थ की फिजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सरस्वती महाआरती कार्यक्रम से भक्तिमय हुई सरस्वती तीर्थ की फिजा
विज्ञापन
पिहोवा। अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के चलते पवित्र तीर्थ पर सांध्यकालीन आरती करते वेदपाठी। आय
- फोटो : चार दिन से खिल रही धूप, ठंड से मिली राहत
पिहोवा। सरस्वती तीर्थ के पवित्र तट पर महाआरती से महोत्सव के दूसरे दिन की सांध्यकालीन आरती का आगाज हुआ। सरस्वती तीर्थ की फिजा को शंखों व वाद्य यंत्रों से निकली धुनों ने भक्ति रस से भर दिया। वहीं रंग-बिरंगी रोशनियों ने पूरे सरस्वती तीर्थ को मनभावन बना दिया।
विधायक सतपाल जांबा ने मंगलवार को देर शाम सरस्वती तीर्थ पर महाआरती कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पिहोवा तीर्थ नगरी के विश्व प्रसिद्ध सरस्वती नदी के तट पर भारतीय शिल्पकला के दर्शन किए जा सकते हैं। यह शिल्पकला महोत्सव में सहजता से देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को प्रदेश के विभिन्न राज्यों से आए शिल्पकला को देखने का एक सुनहरा अवसर हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की ओर से मुहैया करवाया गया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड व प्रशासन के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वसंत पंचमी के महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
भजन संध्या के दूसरे दिन प्रसिद्ध कलाकार विकास और उनके साथी कलाकारों ने मां सरस्वती की वंदना पर आधारित प्रस्तुति तुम इसमें डूबकी लगावों-मां सरस्वती का धाम जड़े, श्रीकृष्ण जी के भजन आजा नंद के दुलारे अकेली रोवे मीरा जैसे भजनों और अन्य भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस भजन संध्या के अवसर पर पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने विकास व उनके साथी कलाकारों को सम्मानित भी किया और संजीव शर्मा, प्रवीण शर्मा, रोबीन शर्मा, अमन शर्मा, रविन्द्र भारद्वाज की ओर से महाआरती करवाई गई।
इस मौके पर नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, मार्केट कमेटी चेयरमैन तरुणदीप सिंह वड़ैच, सोनू धर्मेन्द्र, भाजपा नेता सुभाष कलसाना, सुशील गर्ग, सरस्वती हेरीटेज बोर्ड के सदस्य रामधारी शर्मा, हरिओम अग्रवाल, सोनू प्रजापत, दीपक बवेजा, प्रदीप, राजदीप, सुशील राणा पूर्व जिला अध्यक्ष, हान्नु चक्रपाणि सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।