फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sanitary pads arrive in stock after two years, but machines in many schools and colleges still malfunction.

Kurukshetra News: दो साल बाद आया सेनेटरी पैड का स्टॉक, कई स्कूल-कॉलेजों में मशीनें अब भी खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Sanitary pads arrive in stock after two years, but machines in many schools and colleges still malfunction.
कुरुक्षेत्र। राजकीय स्कूल में बुधवार को पहुंचा सेनेटरी पैड का स्टॉक । संवाद
कुरुक्षेत्र। शैक्षणिक संस्थानों में दो साल बाद सेनेटरी पैड का स्टॉक पहुंचा और कई स्कूल-कॉलेजों में अब भी सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें खराब पड़ी हैं। छात्राओं को स्कूलों में सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डीएन महिला कॉलेज में लगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें भी खराब पड़ी हैं। कॉलेज में चार मशीनें लगी हुई हैं जिनमें से एक रेड क्रॉस की ओर से और बाकी सरकारी योजना के तहत लगाई गई थीं लेकिन वर्तमान में सभी मशीनें बंद हैं। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, मशीनों को ठीक कराने के लिए संबंधित विभाग से संपर्क किया जा चुका है लेकिन अभी तक मशीनें ठीक नहीं कराई गई।
विज्ञापन

सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र में करीब 1300 से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं। यहां फरवरी 2024 में करीब 73 पेटियों का स्टॉक आया था। इसके बाद अब बुधवार को दोबारा स्टॉक पहुंचा है जिसमें लगभग 3446 पैकेट शामिल हैं, जो कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं के लिए हैं। इस बीच शिक्षक छात्राओं की अपने स्तर पर ही मदद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक अपने स्तर पर कर रहे मदद : प्रिंसिपल

गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल अश्वनी ने बताया कि 2024 में आया सेनेटरी पैड का स्टॉक पिछले साल ही खत्म हो गया था। ऐसे में आपात स्थिति में अध्यापिकाएं अपने स्तर पर छात्राओं की मदद करती हैं। कई बार अचानक जरूरत पड़ने पर छात्राओं को अंडर गारमेंट्स तक स्कूल की तरफ से उपलब्ध कराए जाते हैं।


कॉलेज में मुफ्त मिलते हैं पैड : प्रो. आहूजा


डीएन महिला कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. आहूजा ने बताया कि कॉलेज में कैंटीन और रेडक्रॉस विंग के माध्यम से सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए जाते हैं। पांच रुपये प्रति पैड का शुल्क निर्धारित है लेकिन आपात स्थिति में छात्राओं को मुफ्त में भी दिए जाते हैं।

कुरुक्षेत्र। राजकीय स्कूल में बुधवार को पहुंचा सेनेटरी पैड का स्टॉक । संवाद

कुरुक्षेत्र। राजकीय स्कूल में बुधवार को पहुंचा सेनेटरी पैड का स्टॉक । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed