फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sandeep, who is on bail, arrested for supplying narcotics

जमानत पर चल रहा संदीप नशीले पदार्थ की सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sandeep, who is on bail, arrested for supplying narcotics
नशीला पदार्थ हेरोइन/स्मैक सप्लाई करने के आरोप में एंटी नारकोटिक्स सेल ने आरोपी संदीप कुमार वासी मोदीपुर थाना कुंजपुरा जिला करनाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 04 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी के ऊपर पहले ही सात मामले दर्ज हैं, जिनमें से एक मामले में उसे 10 साल की सजा भी हो चुकी है। इस मामले में आरोपी अभी अदालत के आदेश पर जमानत पर है।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि 05 अगस्त को एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तेज प्रताप सिंह उर्फ ताबु वासी डेरा सलपानी कलां को हेरोइन/स्मैक बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी ने अपने घर से 520 ग्राम हेरोइन/स्मैक तथा 08 लाख 45 हजार रुपये भी बरामद करवाए थे। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे अदालत में पेश कर 06 दिन के रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ में आरोपी तेज प्रताप सिंह उर्फ ताबु की पहचान पर नशीला पदार्थ हेरोइन/स्मैक सप्लाई करने के आरोपी संदीप कुमार पुत्र मेनपाल वासी मोदीपुर थाना कुंजपुरा जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 04 हजार रुपये नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन

पुलिस की जांच से यह भी पता चला कि आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ पहले भी नशीली वस्तु अधिनियम, जेल अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत 07 मामले दर्ज हैं, जिनमें जिला कुरुक्षेत्र में 06 मामले व सोनीपत में एक मामला दर्ज है। जिला सोनीपत में दर्ज नशीली वस्तु अधिनियम मामले में आरोपी को 10 साल की सजा हो चुकी थी और आरोपी अभी अदालत के आदेश से जमानत पर है। आरोपी को अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed