फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sadhaks of Patanjali Yogpeeth will invite people to do yoga at every home

Kurukshetra News: पतंजलि योगपीठ के साधक घर-घर देंगे योग का न्योता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sadhaks of Patanjali Yogpeeth will invite people to do yoga at every home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्राचीन परंपरा को जहन में रखते हुए जिले के प्रत्येक नागरिक को योग महाकुंभ के लिए घर-घर जाकर निमंत्रण दिया जाएगा।
इस निमंत्रण के साथ प्रत्येक नागरिक को शुभ कार्य के प्रतीक के रूप में पीले चावल भी दिए जाएंगे। अहम पहलू यह है कि पतंजलि योगपीठ के योग साधकों की ओर से इस कार्य को पूरा किया जाएगा। इस कार्य के लिए पतंजलि योगपीठ के 500 से ज्यादा योग साधक इस लक्ष्य को पूरा करेंगे।
चेयरमैन डाॅ. जयदीप आर्य ने कहा कि पावन धरा को 21 जून के बाद योग की पावन धरा के रूप में भी जाना जाएगा। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्मसरोवर और मेला क्षेत्र में राज्य स्तरीय योग महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस योग महाकुंभ में एक लाख योग साधक योग की डुबकी लगाएंगे। इस महाकुंभ को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने के प्रयास भी सभी मिलकर करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पतंजलि योगपीठ के योग साधकों ने संकल्प लिया है कि कुरुक्षेत्र के घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा। इसके लिए पतंजलि योगपीठ के 500 योग साधक भी कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहुंच चुके है। इतना ही नहीं 200 से ज्यादा योग साधकों ने शाहाबाद, लाडवा और इस्माईलाबाद में घर-घर जाकर निमंत्रण देने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह योग साधक शुभ कार्य के प्रतीक पीले चावल भी लोगों को दे रहे है। इस योगपीठ ने लक्ष्य तय किया है कि जिले से 40 हजार से ज्यादा लोगों को पतंजलि योगपीठ के माध्यम से योग दिवस के लिए आमंत्रित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed