फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rs 10,000 and mobile snatched from vegetable seller at gunpoint

Kurukshetra News: पिस्टल के दम पर सब्जी विक्रेता से छीने 10 हजार व मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Rs 10,000 and mobile snatched from vegetable seller at gunpoint
कुरुक्षेत्र। सलारपुर रोड पर सब्जी विक्रेता से बाइक सवार तीन युवक पिस्टल के दम पर नकदी व उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता सुबह अपनी रेहड़ी पर सब्जी मंडी से सब्जी खरीदने के लिए जा रहा था। आरोपी घर से निकलने के बाद ही उसका पीछा कर रहे थे।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में आजाद सिंह निवासी अमर कॉलोनी ने बताया कि वह रेहड़ी पर सब्जी बेचने का काम करता है। वह सुबह करीब पौने तीन बजे हर रोज की तरह घर से खाली रेहड़ी लेकर सब्जी मंडी की तरफ चला था। सलारपुर रोड पर उसने पुलिया को क्रॉस किया तभी बाइक पर आए तीन युवकों ने रेहड़ी के आगे बाइक लगाकर उसका रास्ता रोक लिया। बाइक से उतरते ही एक युवक ने उसे पिस्टल दिखाकर धमकाया। इसी दौरान दूसरे युवक ने उसके कुर्ते की जेब से 10 हजार रुपये, कागजात और मोबाइल निकाल लिया। आरोपी उसे धमकी देते हुए बाइक पर बैठकर फरार हो गए। आरोपी चनारथल रोड से ही उसके पीछे आ रहे थे। घर पहुंचकर उसने मामले की जानकारी अपने बेटे को दी। उसके बाद उसने अपने बेटे का मोबाइल लेकर डायल-112 को सूचना दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed