फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rotary Club provided sanitation material to Shri Guru Ravidas Dharamshala Sabha

Kurukshetra News: रोटरी क्लब ने श्री गुरु रविदास धर्मशाला सभा को दी स्वच्छता सामग्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club provided sanitation material to Shri Guru Ravidas Dharamshala Sabha
शाहाबाद। रोटरी क्लब शाहाबाद की ओर से समाज सेवा की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए श्री गुरु रविदास धर्मशाला सभा को स्वच्छता से संबंधित सामग्री वितरित की गई इसमें शौचालय में प्रयोग होने वाली वस्तुओं के अतिरिक्त अन्य सफाई व उपयोगी सामग्री भी शामिल रही।
विज्ञापन

मास्टर अवतार सिंह ने बताया कि रोटरी एक ऐसी संस्था है जो समाज में रहने वाले प्रत्येक वर्ग की सहायता के लिए सतत रूप से कार्य करती है। असिस्टेंट गवर्नर डॉ. एसएस आहूजा ने कहा कि रोटरी क्लब समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है और इसके कार्य सराहनीय हैं। क्लब के प्रधान डॉ. आरएस घुम्मन ने कहा कि यह सभी वर्गों के लिए कार्य करती है और जरूरतमंदों की मदद में कभी पीछे नहीं हटती। प्रिंसिपल बरखा राम ने कहा कि रोटरी क्लब पिछले 50 वर्षों से समाज के उत्थान के लिए कार्यरत है। सतपाल ने कहा कि यह क्लब गरीब वर्ग के लोगों की समय-समय पर सहायता करता है और आगे भी इसी सेवाभाव से कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में प्रोजेक्ट चेयरमैन अंशुल बंसल ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य सलाहकार राजकुमार गर्ग, सचिव विक्रम गुप्ता, वीरेंद्र ठकराल, प्रवीन ठकराल, दीपक कक्कड़ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed