फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roadways operations disrupted due to HTET and ADA exams; passengers on other routes faced inconvenience.

Kurukshetra News: एचटेट और एडीए परीक्षाओं के चलते बिगड़ी रोडवेज की रफ्तार, दूसरे रूटों पर यात्री रहे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Roadways operations disrupted due to HTET and ADA exams; passengers on other routes faced inconvenience.
कुरुक्षेत्र। एचटेट और सहायक जिला न्यायवादी (एडीए) परीक्षा के लिए रोडवेज की 17 बसें लगाए जाने का असर शनिवार को आम यात्रियों पर साफ दिखाई दिया। एचटेट परीक्षा के लिए कुरुक्षेत्र से यमुनानगर तक सात विशेष बसें चलाई गई जबकि रविवार को होने वाली एडीए परीक्षा के लिए भी विभाग ने बसें तैयार की हैं। परीक्षा ड्यूटी में बड़ी संख्या में बसें लगने के कारण कई नियमित रूट प्रभावित रहे और यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। ऐसी ही हालत आज रविवार को भी देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह एचटेट अभ्यर्थियों को यमुनानगर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए विशेष बसें चलाई गईं। बसों ने दिनभर यमुनानगर के चार-चार चक्कर लगाए। सुबह परीक्षार्थियों को छोड़ने के बाद बसें वापस कुरुक्षेत्र आईं और दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को लेकर फिर रवाना हुईं। परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम को दोबारा अभ्यर्थियों को लेकर कुरुक्षेत्र लौटना पड़ा।
विज्ञापन


परीक्षा ड्यूटी में बसों की व्यस्तता के कारण कई सामान्य रूटों के नियमित फेरे प्रभावित हुए। बस स्टैंड पर दूसरे रूटों के यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए। कई यात्रियों ने समय पर बस नहीं मिलने की शिकायत की, जबकि कुछ को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार रविवार को एडीए परीक्षा के लिए भी 10 बसें विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए संचालित की जाएंगी। विभाग का कहना है कि परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाना प्राथमिकता है, हालांकि इससे कुछ सामान्य रूटों के संचालन पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रों को केंद्रों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : महाप्रबंधक
रोडवेज महाप्रबंधक समिंदर सिंह ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता छात्रों को उनके केंद्रों पर पहुंचाना है। शनिवार को 17 बसें चलाई है जिसमें करीब 5 से 7 बस एचटेट के लिए बाकी आज शहर में होने वाली एडीए परीक्षा के लिए चलाई जाएगी। जो छात्रों को केंद्रों तक पहुंचाएगी। परिवहन के कारण किसी छात्र की परीक्षा नहीं छूटनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed