फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   republic day today, complete prepration

गणतंत्र दिवस समारोह आज, तैयारियां पूरी

Tue, 26 Jan 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Tue, 26 Jan 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
republic day today, complete prepration
 द्रोणाचार्य स्टेडियम में मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। मंगलवार को खान एवं भू-विज्ञान राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर डीसी सीजी रजीनिकांतन और एसपी सिमरदीप सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। समारोह में 2000 के करीब विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


    उपायुक्त सीजी रजिनिकांतन ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को सुबह 9.50 बजे मुख्यातिथि राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी लघु सचिवालय के प्रांगण में शहीदी स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर 10 बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान 18 विभागों की तरफ से झांकियां निकाली जाएंगी। प्रशासन की तरफ से स्वतंत्रता सेनानियों, वीर-वीरांगनाओं शॉल व स्मृति चिन्ह और एमरजेंसी के दौरान जेल में रहे 37 महानुभावों को ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


 इसके उपरांत उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाडिय़ों, सामाजिक संस्थाओं व समाजसेवी लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह को भव्य बनाने के लिए विभिन्न स्कूलों से करीब 2 हजार विद्यार्थी पीटी शो, डम्बल, लेजियम, सूर्य नमस्कार, योगासन, मलखम्ब और एनसीसी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। द्रोणाचार्य स्टेडियम में 26 जनवरी के पावन अवसर पर पांच स्कूलों के करीब 200  विद्यार्थी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी कुरुक्षेत्र आर्यन चौधरी करेंगे परेड की अगवाई
26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर डीएसपी कुरुक्षेत्र आर्यन चौधरी परेड की अगवाई  करेंगे। जिला महिला पुलिस की टुकड़ी की अगवाई एएसआई कमलेश, जिला पुलिस की टुकड़ी की अगवाई  सब-इंस्पेक्टर भीमराज, होमगार्ड की टुकड़ी का नेतृत्व एसआई सिमरजीत सिंह,  गुरुकुल से एनसीसी सीनियर डिविजन की टुकड़ी का नेतृत्व अंडर ऑफिसर देवेश व जूनियर डिविजन का नेतृत्व मुकेश कुमार, यूनिवर्सिटी कॉलेज से महिला एनसीसी विंग सीनियर डिविजन की टुकड़ी का नेतृत्व चारू शर्मा, एनसीसी महिला जूनियर विंग का नेतृत्व अग्रसेन स्कूल की छात्रा ईशा सहारन करेंगे। इसके साथ ही अग्रसेन स्कूल की तरफ से प्रजातंत्र प्रहरी की टुकड़ी का नेतृत्व हर्ष नैन और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की बैंड व प्लाटून का नेतृत्व करेंगे।


सूर्य नमस्कार करेंगे एक हजार विद्यार्थी

गणतंत्र दिवस पर पीटी शो में राजकीय मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र से 180 विद्यार्थी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर से 150 छात्राएं, महंत प्रभातपुरी, एसएमबी गीता ब्वायज, गुरु नानक पब्लिक स्कूल, अग्रसेन पब्लिक स्कूल व महावीर जैन पब्लिक स्कूल से 60-60 विद्यार्थी तथा गीता गर्ल्स स्कूल से 90 विद्यार्थी अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अतिरिक्त आर्य सीनियर सैकेंडरी स्कूल की तरफ से डम्बल शो में 60, पूजा मॉडल स्कूल पिपली के 65 विद्यार्थियों ने लेजियम, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 3 के 40  विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार व योगा तथा गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 35  विद्यार्थियों ने मलखम्ब की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed