फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Repair the portal till tomorrow, otherwise farmers will enter the officers' offices: Chadhuni

कल तक पोर्टल दुरुस्त करें, नहीं तो अधिकारियों के कार्यालयों में घुसेंगे किसान : चढूनी

Wed, 21 Jun 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 21 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Repair the portal till tomorrow, otherwise farmers will enter the officers' offices: Chadhuni
शाहाबाद। वीडिया वायरल कर चेतावनी देते गुरनमा सिंह चढूनी।
शाहाबाद। जेल से छूटने के छह दिन बाद ही भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी फिर आंदोलन की राह पर दिखाई पड़ने लगे हैं। इस बार भी मामला सूरजमुखी का ही है, लेकिन यह पोर्टल से जुड़ा है, जिसमें जानबूझकर खामियां पैदा करने के आरोप लगाए हैं तो वहीं वीडियो जारी कर चेतावनी दी है कि अगले दो दिन में ये खामियां दूर की जाएं, अन्यथा कार्यालयों में घुसेंगे और अधिकारियों के लिए मुश्किल पैदा करेंगे। इसके लिए वे हर प्रकार की कार्रवाई का सामना करने को तैयार हैं। यह चेतावनी बुधवार को खत्म होगी।
विज्ञापन

चढूनी ने वीडियो वायरल कर कहा कि प्रदेश सरकार के मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों के फसल एकड़ोंं (कोटे) में जानबूझ कर कटौती की जा रही है। कुछ किसान ऐसे हैं जिनके खातों में पांच या 10 एकड़ के हिसाब से भावांतर की पांच हजार और 10 हजार की राशि आई है, लेकिन पोर्टल पर उन किसानों की सूरजमुखी के कोटे में कटौती करके दो या तीन एकड़ दिखाई जा रही है और कुछ पंजीकृत किसान तो ऐसे हैं जिनका कोटा शून्य शो किया जा रहा है और उनके गेटपास नहीं काटे जा रहे हैं। जिस कारण आग बरसाती गर्मी में किसानों को कभी मार्केट कमेटी कार्यालय, कभी तहसील तो कभी कृषि विभाग में भटकना पड़ रहा है, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

चढूनी ने कहा कि किसानों की फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी है और हर रोज फसल पर बरसात की मार पड़ रही है, लेकिन सरकार को किसानों का यह दर्द दिखाई ही नहीं देे रहा है। चढूनी की चेतावनी के मुताबिक बुधवार और वीरवार दो दिन का समय पोर्टल को दुरुस्त करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले, चंडीगढ़ बैठक में उठाया था मुद्दा
चढूनी ने कहा कि चंडीगढ़ मेंं किसानों ने दो जून को जब शिक्षामंत्री, मुख्य सचिव उमा शंकर एवं अन्य अधिकारियों से बैठक की थी तो पोर्टल में आ रही दिक्कतों व किसानों के काटे जा रहे कोटे और अन्य समस्याओं के बारे में बताया था और सुझाव दिया था कि सूरजमुखी की फसल खरीद तक संबंधित अधिकारियों की टीम को एक अनाज मंडी में मार्केट कार्यालय में तैनात किया जाए, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से पोर्टल को दुरुस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed