फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ratnavali Festival in Kurukshetra: CM to inaugurate today with Haryanvi pop songs and Luur folk dance

रत्नावली महोत्सव में पहुंचे सीएम: हरियाणा पवेलियन का किया उद्घाटन, 25 नंवबर को कुरुक्षेत्र दौरे पर आएंगे PM

Tue, 28 Oct 2025 12:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 28 Oct 2025 12:30 PM IST
सार

आजादी के अमृत काल में हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित रत्नावली महोत्सव का भव्य आगाज हो गया।

विज्ञापन
Ratnavali Festival in Kurukshetra: CM to inaugurate today with Haryanvi pop songs and Luur folk dance
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सैनी मंगलवार सुबह ज्योतिसर में निर्माणाधीन महाभारत अनुभव केंद्र पहुंचे और अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी निर्माण कार्य शेष है, उन्हें जल्द निपटाया जाए। करीब दो माह के दौरान मुख्यमंत्री महाभारत अनुभव केंद्र में दूसरी बार पहुंचे थे। इससे पहले भी उन्होंने काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद काम करीब 98 फीसदी पूरा हो चुका है। संभावना जताई जा रही है कि अगले 20 दिन तक ही यह कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नंवबर को कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान इस केंद्र का भी लोकार्पण कर सकते हैं। इसके दो भागों का वे आनलाइन पहले ही लोकार्पण कर चुके हैं लेकिन ये भी आज तक आमजन के लिए नहीं खोले गए हैं।
विज्ञापन


आजादी के अमृत काल में हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित रत्नावली महोत्सव का भव्य आगाज हो गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और महोत्सव के उद्घाटन समारोह में हरियाणा पवेलियन का औपचारिक उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




महोत्सव का शुभारंभ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में हुआ, जहां सीएम नायब सैनी ने युवा कलाकारों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि रत्नावली महोत्सव महाराजा हर्षवर्धन के नाटक 'रत्नावली' से प्रेरित है, जो हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। आजादी के अमृत काल में यह उत्सव न केवल हरियाणा की संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला रहा है, बल्कि युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य भी कर रहा है। उन्होंने पवेलियन का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह पवेलियन राज्य की लोककला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विविधता का जीवंत प्रदर्शन होगा, जो पर्यटकों और सांस्कृतिक प्रेमियों को आकर्षित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed