{"_id":"5877cdd14f1c1b7940ba8cbb","slug":"rape-girl-bike-school-building-crime-rape-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल छोड़ने के बहाने छात्रा को बाइक पर बैठाया, खाली मकान में किया दुष्कर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल छोड़ने के बहाने छात्रा को बाइक पर बैठाया, खाली मकान में किया दुष्कर्म
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड के एक गांव की एक ग्यारहवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने एक लड़के पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र के गांव की नाबालिग लड़की ने कहा कि गांव दयाल माजरा निवासी महेश सैनी ने उसके साथ खाली पड़े एक घर में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
छात्रा ने बताया कि वह दूसरे गांव के एक स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ती है। वह सुबह स्कूल जा रही थी तो महेश सैनी उसके पास रुका और अपनी बाइक पर बैठाकर स्कूल छोड़ने की बात कही। मना करने पर आरोपी ने धमकी दी और कहा कि यदि वह उसकी बाइक पर नहीं बैठी तो वह जहर खाकर आत्महत्या कर लेगा। लड़के द्वारा आत्महत्या करने की धमकी से डर कर वह उसके साथ उसकी बाइक पर बैठ गई।
विज्ञापन
इसके बाद वह उसे लाडवा से 10-12 किलोमीटर दूर एक खाली पड़े मकान में ले गया और वहां जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसे वापस छोड़ गया। उसने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी और लाडवा पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन