{"_id":"6840a81a84426ed0e60e93cb","slug":"ramratan-murder-case-four-accused-including-a-minor-arrested-in-the-case-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-136766-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामरतन हत्याकांड : मामले में नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामरतन हत्याकांड : मामले में नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संंवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। किरमच गांव में 28 मई की रात झगड़े के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए रामरतन की हत्या के मामले में थाना केयूके की टीम ने नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहित उर्फ संदीप, रामकुमार उर्फ काला, आर्यन व एक नाबालिग के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि कर्ण ने शिकायत में कहा कि 28 मई की रात करीब 10 बजे वह रामरतन और पूर्ण सिंह के साथ गांव में सर्कस देखने गया था। वहां शराब के नशे में कुछ युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू की। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड और ईंटों से हमला कर दिया था जिससे रामरतन गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। रामरतन को अस्पताल ले जाया गया था जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। वहां उसने उपचार के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर सीन ऑफ क्राइम टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। सोमवार को चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंपा गया। थाना केयूके में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। बुधवार को उपनिरीक्षक रामपाल और सहायक उपनिरीक्षक सूरज की टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी मोहित उर्फ संदीप से वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई। उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया, जबकि अन्य आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच जारी है।