फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rakshabandhan festival is today, tying rakhi will be auspicious for 7 hours 37 minutes

Kurukshetra News: रक्षाबंधन पर्व आज, 7 घंटे 37 मिनट तक रहेगा राखी बांधना शुभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan festival is today, tying rakhi will be auspicious for 7 hours 37 minutes
कुरुक्षेत्र। रक्षाबंधन पर्व पर राखी खरीदती महिलाएं। संवाद - फोटो : mathura
कुरुक्षेत्र। भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व आज पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के बाजारों में रक्षाबंधन की रौनक देखते ही बन रही है। शहर के मैन बाजार और अन्य इलाकों में राखी की दुकानों पर लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं और युवतियां सुंदर-सुंदर राखियों की खरीदारी में व्यस्त नजर आईं।
विज्ञापन

आज 9 अगस्त को सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दौरान सात घंटे 37 मिनट तक राखी बांधना शुभ रहेगा। हालांकि सुबह 9:06 से 10:45 तक राहुकाल रहेगा, इस दौरान राखी बांधने से बचना चाहिए। खास बात यह है कि इस बार भद्रा का साया नहीं रहेगा जो चार साल बाद पहली बार हुआ है। इससे दिनभर त्योहार मनाने में कोई बाधा नहीं होगी।
विज्ञापन



रक्षाबंधन पर बाजार की चहल-पहल और लोगों के चेहरों पर खुशी यह दर्शा रही है कि यह पर्व आज भी उतनी ही भावना और अपनत्व के साथ मनाया जाता है जितना सदियों पहले मनाया जाता था। इस बार बाजार में पारंपरिक राखियों के साथ-साथ डिजाइनर, लाइट वाली और बच्चों के फेवरेट कार्टून कैरेक्टर की राखियां धूम मचा रही हैं। डोरेमॉन, स्पाइडरमैन, मोटू-पतलू, बार्बी और बेनटेन जैसे किरदारों वाली लाइट वाली राखियां बच्चों की पहली पसंद बनी हुई हैं। इनकी कीमत 20 से 200 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेक्टर 17 की एक दुकान पर राखी खरीदने पहुंचीं मधु शर्मा ने बताया कि बेटी ने पहले ही कह दिया था कि उसे बार्बी और लाइट वाली राखी ही चाहिए। दुकान पर आकर तो खुद ही चुन ली। वहीं मैन मार्केट की सीमा चौधरी ने कहा कि हम हर साल राखी खुद चुनते हैं लेकिन इस बार बाजार में जो वैरायटी आई है वो वाकई मन मोह लेती है। मैंने चांदी की राखी खरीदी है जो काफी सुंदर और टिकाऊ है।

महिलाओं में इस बार चांदी और सोने की राखियों का भी खासा क्रेज देखा जा रहा है। 150 से लेकर 350 रुपये तक की कीमती और डिजाइनर राखियों को खूब पसंद किया जा रहा है। नगों से जड़ी और थ्रेड वर्क वाली राखियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

बाजार की स्थिति पर एक दुकानदार रमेश कुमार ने बताया इस बार मशीन से बनी राखियों की ज्यादा डिमांड है। हैंडमेड राखियां बाजार में कम दिख रही हैं। लेकिन ग्राहकों को नए डिजाइनों और रंग-बिरंगी राखियों ने खूब लुभाया है।


बाजार में 10 रुपये से लेकर 400 रुपये तक की हर बजट की राखियां उपलब्ध हैं। महिलाएं बहनों के रूप में भाइयों के लिए रक्षा सूत्र चुनने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं।

कुरुक्षेत्र। रक्षाबंधन पर्व पर राखी खरीदती महिलाएं। संवाद

कुरुक्षेत्र। रक्षाबंधन पर्व पर राखी खरीदती महिलाएं। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed