फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rajput community demonstrated and handed over memorandum

Kurukshetra News: राजपूत समाज ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Wed, 03 May 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 03 May 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Rajput community demonstrated and handed over memorandum
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। क्षत्रिय संघर्ष समिति के आह्वान पर राजपूत समाज ने जिला रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने फर्म एंड सोसायटी जिला रजिस्टर द्वारा गठित कमेटी का विरोध करते हुए उसे तुरंत प्रभाव से खारिज करने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय में मांग पत्र दिया।
मोहन सिंह राणा, सुगम पाल राणा, तिलकराज राणा ने बताया कि बड़ी मुश्किल से समाज में समन्वय स्थापित हुआ था। आरोप लगाया कि अब जिला रजिस्ट्रार एक नई कमेटी बनाकर खत्म करने पर उतारू है। कुछ लोग पूरे समाज को बेवकूफ बनाकर फिर से स्कूल पर काबिज होना चाहते हैं। उनका मकसद केवल और केवल स्कूल की बागडोर अपने हाथ में लेना है। इससे समाज भलाई नहीं हो सकती बल्कि समाज में रोष की भावना उत्पन्न होगी। रजिस्ट्रार द्वारा नया कार्यभार संभाला गया है इसलिए उनको आधी सच्चाई बता कर उनसे यह काम कराया गया है। यदि रजिस्टर पूरी सच्चाई से वाकिफ होती तो कमेटी गठित नहीं होनी थी।
विज्ञापन

कहा कि यदि एडहॉक कमेटी को खारिज नहीं किया गया तो प्रदेशभर का राजपूत समाज प्रशासन के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएगा। इस मौके पर सुभाष तंवर, सीपी तंवर, बिट्टू रघुवंशी, सतीश राणा, विक्रम, राकेश राणा, सुरजीत राणा, सुरेंद्र राणा, सोनू राणा, भानु राणा, राज्यपाल बरोट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनी अधिकार के तहत बनाई कमेटी
जिला रजिस्ट्रार ने सभा के नए सदस्यों को सदस्य मानने से ही इंकार कर दिया। कहा कि उन्होंने कानूनी अधिकार के तहत एडहॉक कमेटी का गठन किया है। यह किसी भी सूरत में गलत नहीं है। अगर इस बात से किसी को आपत्ति है तो वह समाज के लोगों की बात जरूर सुनेंगी।

पुरानी कमेटी में से अस्थाई कमेटी बनाई जाए : तंवर
क्षत्रिय सभा के सदस्यों ने रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी को पत्र लिखकर पुरानी कमेटी में से अस्थाई कमेटी बनाने की मांग की ताकि सभा का कार्य सुचारू ढंग से चल सके। महेंद्र सिंह तंवर, राजेंद्र तंवर, हाकम सिंह सहित अन्य ने कहा कि संस्था का स्कूल पिछले 31 वर्षों से चल रहा है। स्कूल के कार्यों के संचालन में एक आला अधिकारी द्वारा बिना किसी कारण के गैर कानूनी ढंग से हस्तक्षेप किया जा रहा है। स्कूल का इतिहास है कि अध्यापकों की नियुक्ति व अन्य प्रशासनिक मामलों में किसी का दबाव नहीं आया है। जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा और उन्हें पूरे मामले की जानकारी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed