फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Raised the demand to increase the amount of cow fodder, Kurukshetra

गोवंश के चारे की राशि बढ़ाने की मांग उठाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Raised the demand to increase the amount of cow fodder, Kurukshetra
डीआरओ को ज्ञापन सौंपते गोशाला एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गोशाला एसोसिएशन ने गौशाला में गोवंश के चारे की राशि में इजाफा करने की मांग उठाई है। इस संबंध में एसोसिएशन ने रोष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम डीआरओ को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि सरकार नवंबर तक उनकी मांग पूरी नहीं करती तो मजबूरन गोशालाओं को बंद करना होगा।
प्रदर्शन की अगुवाई एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र शर्मा ने की। एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार के समक्ष मांग रखी है कि चारे के लिए प्रति गोवंश 50 रुपये प्रतिदिन दिया जाए। सरकार नवंबर तक उनकी मांग पूरी नहीं करती तो उनको मजबूरन गौशालाओं को बंद करना होगा। शर्मा ने बताया कि जिलेभर में 27 गोशालाएं है। इन गौशालाओं में 15 हजार से अधिक गोवंश को आश्रय दिया गया है। गौशाला संचालक अपने स्तर पर तथा सहयोग से गोवंश के चारे सहित अन्य सामान की व्यवस्था करते हैं।
विज्ञापन

अभी सरकार ओर से गोवंश के चारे के लिए प्रतिदिन 1.64 रुपये प्रत्येक गोवंश के लिए सहयोग राशि दी जा रही है। उन्होंने बताया कि गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सरकारें गोशाला में गोवंश के चारे के लिए 30 से 40 रुपये देती हैं। मांग है कि सरकार इन राज्यों की तर्ज पर गौशाला संचालकों को 50 रुपये प्रतिदिन प्रत्येक गोवंश के चारे के लिए दें। इससे पहले वह लोग इस मांग को लेकर ज्ञापन सौंप चुके हैं, मगर अभी तक उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो वह लोग नवंबर में सभी गौशालाओं का संचालन बंद कर देंगे। इसके साथ गौशालाओं को ताला लगाकर उसकी चाबी उपायुक्त को सौंप दी जाएगी। इस मौके पर विशाल, शिवम, नवीन, रोशन लाल, गुलशन ग्रोवर, बृज मोहन गुप्ता, एसएस धीमान, तेजपाल, देसराज, अनिल बंसल, संजीव कुमार सहित गौशाला संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed