{"_id":"64c188eaabb704cfc3023448","slug":"rain-water-entered-the-post-mortem-house-then-the-current-spread-for-an-hour-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-1833-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पोस्टमार्टम हाउस में घुसा बारिश का पानी तो एक घंटा तक फैला रहा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पोस्टमार्टम हाउस में घुसा बारिश का पानी तो एक घंटा तक फैला रहा करंट
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पोस्टमार्टम हाउस में जमा पानी और स्ट्रेचर पर पड़ा शव।
कुरुक्षेत्र। मंगलवार को तेज बारिश के बाद जिला अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पोस्टमार्टम हाउस में बारिश का पानी जमा होने के कारण एक घंटा देरी से शव का पोस्टमार्टम किया जा सका। इस दौरान परिजन बिलखते रहे। हालांकि बाद में चिकित्सकों ने पानी के बीच खड़ा होकर ही युवक के शव का पोस्टमार्टम किया। उसके बाद एक बुजुर्ग महिला का भी पोस्टमार्टम हुआ। हालांकि चिकित्सक और कर्मी पोस्टमार्टम हाउस में घुसने को तैयार नहीं थे, क्योंकि वहां न सिर्फ बारिश का पानी जमा था बल्कि हाउस में करंट भी आ रहा था।
दरअसल, रेल हादसे में संभालखी के रहने वाले युवक राजेश 35 की मौत हो गई थी, जिसका पोस्टमार्टम मंगलवार को होना था। उसका शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ था। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक और कर्मी शव का पोस्टमार्टम करने पहुंचे तो हाउस में बारिश का पानी भर चुका था। वहीं राजेश के परिजन पोस्टमार्टम के बाद उसका शव लेने के लिए हाउस के बाहर ही खड़े थे, मगर हाउस में पानी जमा होने के कारण किसी की भी अंदर घुसने की हिम्मत नहीं हो रही थी। इसी दौरान एक कर्मी हिम्मत करके पानी के बीच से होकर हाउस के अंदर पहुंचा तो अचानक उसे बिजली का झटका लगा। बाहर आकर उसने यह बात चिकित्सकों को बताई, जिसके बाद पोस्टमार्टम करना मुनासिब नहीं लगा।
उधर, राजेश के परिजन उसका शव मिलने की प्रतीक्षा में खड़े थे। उनको यह बात पता चली तो उन्होंने चिकित्सकों से पोस्टमार्टम करने का आग्रह किया, मगर हाउस में करंट आने की बात सुनकर उनको भी झुकना पड़ा। इस दौरान बिलखते हुए अस्पताल प्रशासन को खूब कोसा। बाद में चिकित्सकों ने किसी तरह हाउस की बिजली बंद कर वहां रखे फ्रिज को बंद किया। तकरीबन एक घंटे की मशक्कत और देरी के बाद राजेश के शव का पोस्टमार्टम हो पाया। चिकित्सकों ने पानी के बीच में खड़े होकर ही पोस्टमार्टम किया। उसके बाद उन्होंने सोना देवी 78 के शव का भी पोस्टमार्टम किया। सोना देवी की सड़क हादसे में मौत हुई थी।
विज्ञापन
जरा सी बारिश हाउस के लिए आफत
हल्की बरसात के बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पानी घुस जाता है। पानी को रोकने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से यथासंभव प्रयास भी किए गए। अस्पताल प्रशासन ने पानी को अंदर घुसने के लिए सड़क के साथ ही एक ऊंचा ब्रेकर बना दिया, मगर पानी इस ब्रेकर के बाद भी हाउस में जमा हो रहा है। मंगलवार को फ्रिज में पानी भर जाने के कारण हाउस में करंट फैल गया।
मरम्मत के लिए लगाया था टेंडर
पोस्टमार्टम हाउस की मरम्मत के लिए अस्पताल प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी को टेंडर दिया था। पीडब्ल्यूडी की ओर से मरम्मत का टेंडर भी निकाला गया, मगर किसी कारणवश टेंडर पूरा नहीं हो पाया। उसके बाद भी कई बार टेंडर के लिए प्रयास किए गए, मगर कोई भी प्रयास सिरे नहीं चढ़ पाए। बरसात के दिनों में न केवल चिकित्सक बल्कि पोस्टमार्टम करवाने के लिए आने वाले लोग भी परेशान हो रहे हैं।
अस्पताल की इमारत में शिफ्ट किया जाएगा पोस्टमार्टम हाउस : सिंह
प्राथमिक चिकित्सा अधिकारी पीएमओ डाॅ. अनुपमा सिंह ने बताया कि उनकी जानकारी में पोस्टमार्टम हाउस में पानी भरने का मामला आया है। पोस्टमार्टम हाउस को अस्पताल की इमारत में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। जल्द ही समाधान होगा।