फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rain

वीरवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक छह एमएम बारिश हुई, जन-जीवन अस्त व्यस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Rain
Rain - फोटो : Kurukshetra
बारिश गेहूं की फसल के लिए संजीवनी के समान है। बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से गेहूं का पौधा ज्यादा फुटाव करेगा, जिससे फसल की पैदावार बढ़ेगी। वहीं यह बारिश गन्ने की फसल के लिए लाभदायक सिद्घ होगी। हालांकि इस बारिश से सरसो, आलू व अन्य सब्जियों की फसल को नुकसान होने की संभावना है। क्षेत्र में जिन जगह बारिश अधिक हुई है वहां आलू की फसल को नुकसान होगा, क्योकि खेत में पानी जमा होने से आलू गलने लगेगा। वहीं सरसो की फसल पकने को तैयार है। ऐसे में बारिश से फसल को नुकसान होगा। किसान गौरव शर्मा, अनिल कुमार, संजीव कुमार, तरसेम, बलदेव शर्मा, सौरव ने बताया कि इस बारिश से गेहूं का पौधा फुटाव अधिक करेगा। वहीं अगेती फसल निसारे की ओर होने से फसल में काफी फायदा होगा। बारिश से गेहूं की फसल एकदम से निसर आएगी और बालियों में दाना भी अच्छा बनेगा। सही समय पर बारिश होने से इस वर्ष गेहूं की ज्यादा पैदावार होने के आसार है। गेहूं के अलावा आलु व सरसों फसल का उत्पादन करने वाले किसानों को इस बारिश से काफी नुकसान होने का अनुमान है। आलु की फसल इस समय बिल्कुल तैयार है कुछ किसान तो इस समय आलु की फसल की पुटाई का कार्य भी कर रहे है। बारिश होने से आलु के खेत में पानी जमा होने से आलु के गलने का खतरा बढ़ जाता है। अब तक हुई बारिश से कम नुकसान है अगर अधिक बारिश हुई तो यह फसलों के लिए घातक भी सिद्घ हो सकती है। वीरवार रात से सुबह तक कुरुक्षेत्र छह एमएम बारिश हुई है। शुक्रवार को भी रूक-रूक कर बारिश होती रही, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश के चलते लोग अपने घरों में ही दुबकने को मजबूर रहे। इसके साथ ही क्षेत्र में खस्ताहाल सड़क पर कीचड़ हो गया है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई है। करीब साढ़े 11 बजे सूर्यदेव ने दर्शन दिए, हालांकि दिनभर सूर्यदेव बादलों के बीच अठखेलिया करते रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed