फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rain is near, cleaning of drains is incomplete

Kurukshetra News: बारिश नजदीक, ड्रेनों की सफाई अधूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rain is near, cleaning of drains is incomplete
कुरुक्षेत्र। सिंचाई विभाग की ओर से एसवाइएल नहर के पैरलल ड्रेन का सफाई कार्य किया गया पूरा। संवा - फोटो : reasi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दो साल पहले वर्ष 2023 में आई बाढ़ का दंश अभी तक धर्मनगरी ही नहीं जिले के लोग भूल नहीं पाए हैं। अब बारिश का सीजन नजदीक आते ही लोग फिर उस मंजर को याद कर सिहरने लगे हैं।
इस बार लोगों को ऐसे हालात का सामना नहीं करना पड़ेगा, यह दावा अधिकारी लगातार कर रहे हैं तो वहीं नहरों से लेकर ड्रेनों व नालों की सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। हालांकि अधिकारी यह अभियान युद्ध स्तर पर मान रहे हैं लेकिन सच्चाई अभी भी दूर ही दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

एक जुलाई से बारिश का सीजन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है और ऐसे में सरकार ने 30 जून से पहले सभी नहरों, ड्रेनों व नालों की सफाई के आदेश दिए हुए हैं लेकिन मानसून सिर पर आ जाने के बावजूद आज भी यह कार्य अधूरा ही है। जिला में 17 ड्रेनें हैं, जिनकी सफाई के लिए 60 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। इसके लिए न केवल मनरेगा मजदूरों का सहयोग लिया जा रहा है बल्कि ऑनलाइन टेंडर भी दिए गए हैं। कुछ कार्य वर्क ऑर्डर से भी कराए जा रहे हैं। अभी तक सात ड्रेनों की ही सफाई की जा सकी है जबकि 10 ड्रेनों पर सफाई कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 जून तक का लक्ष्य, कर लिया जाएगा काम पूरा : सिंचाई विभाग के एसडीओ राहिल सैनी का कहना है कि 25 जून तक सभी ड्रेनों की सफाई कार्य का लक्ष्य तय किया गया है जबकि सरकार के आदेश 30 जून तक के हैं। इससे पहले ही सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। सफाई के साथ जहां ड्रेनों के किनारे टूटने की आशंका है, वहां उन्हें मिट्टी लगाकर मजबूत किया जा रहा है।

जिले में 17 ड्रेनें हैं, जिनकी सफाई का कार्य 25 जून तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। अभी तक 7 ड्रेनों पर कार्य पूरा किया जा चुका है जबकि 10 पर चल रहा है। मनरेगा मजदूरों के साथ-साथ इन ड्रेनों की सफाई के लिए 60 लाख के टेंडर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed