फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rail traffic likely to be disrupted, farmers jam on railway tracks across the country today

Kurukshetra News: रेल यातायात बाधित होने की संभावना, देशभर में रेल पटरियों पर किसानों का जाम आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Rail traffic likely to be disrupted, farmers jam on railway tracks across the country today
कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन।
कुरुक्षेत्र। यात्रीगण कृप्या ध्यान दें...आज कहीं जाने की योजना बना रहे है तो सावधान रहिए। देश भर में किसानों द्वारा रेल पटरियों को जाम कर रोष जताने के चलते वीरवार को रेल यातायात बाधित रहने की संभावना बनी हुई है। इसके चलते कई ट्रेनों के देरी से रहने व रद्द हो सकती हैं।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर हर रोज 12 हजार के करीब यात्रियों का आना जाना लगा रहता है, हालांकि त्योहारी सीजन के चलते अब यात्रियों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। अल सुबह और देर रात तक यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर देखी जा सकती है। ऐसे में वीरवार को कई ट्रेनों के देरी से पहुंचने की संभावना है, जिससे यात्रियों को दिनभर ट्रेनों के आने का इंतजार करना पड़ सकता है। इससे जहां यात्रियों को परेशानी होगी तो वहीं अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में देरी होने की संभावना भी है। बता दें कि किसान एमएसपी सहित कई अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे है और 22 सितंबर को पिपली में चार घंटे तक चली महापंचायत में तीन अक्तूबर को देशभर में पटरियों पर जाम लगाकर खुले तौर पर रोष जताने का एलान किया था। इसके चलते वीरवार को देशभर में किसान जाम लगा सकते हैं, जिससे रेल यातायात बाधित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed