फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rahul Gandhi's allegation of vote theft is a sham: Mahipal Dhanda

राहुल गांधी के वोट चोरी का आरोप ढकोसला : महिपाल ढांडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's allegation of vote theft is a sham: Mahipal Dhanda
कुरुक्षेत्र। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने अपने कुरुक्षेत्र के दौरे के दौरान राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप को लोगों को बरगलाने और सत्ता हासिल करने का ढकोसला बताया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को वोट कटने को लेकर आपत्ति थी तो वोट बनवाने और आपत्ति दर्ज कराने के रास्ते खुले थे। एसआईआर की प्रक्रिया पर भी किसी को आपत्ति थी तो वह कोर्ट जा सकता था।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री शुक्रवार को एसएमबी गीता स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में पहुंचे थे। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 700 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले उन्होंने स्कूल में बनने वाले नए छात्रावास का उद्घाटन किया और खेलों में हिस्सा ले रहे विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान महिपाल ढांडा ने कहा कि राहुल गांधी को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि किस चुनाव में और किस तरह वोट चोरी हुई। उन्होंने कहा कि जहां-जहां एसआईआर हुआ, वहां लोगों को अपना वोट दोबारा बनवाने और आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिला। अगर किसी को प्रक्रिया पर आपत्ति थी तो वह अदालत भी जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed