फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Every single grain of the crop will be procured: Nayab Saini

फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Every single grain of the crop will be procured: Nayab Saini
लाडवा। अनाजमंडी में धान खरीद का जायजा लेते मुख्यमंत्री नायब सैनी। संवाद
लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुक्रवार सायं को अनाजमंडी पहुंच गए। औचक निरीक्षण कर उन्होंने धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। सीएम के अचानक मंडी पहुंचने से अधिकारियों और मंडी में मौजूद लोगों में हलचल मच गई। निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने मंडी में आई धान फसल में नमी की स्थिति जांची। साथ ही किसानों तथा आढ़तियों से बातचीत कर खरीद प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

किसानों और आढ़तियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष धान की खरीद सुचारू रूप से कराने की मांग रखी। किसानों को फसल बेचने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने किसानों को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर है। धान की खरीद के दौरान किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानी नहीं आने दी जाएगी। भरोसा दिलाया कि घबराने की जरूरत नहीं, किसानों की धान की फसल के एक-एक दाने की खरीद होगी।
विज्ञापन

किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। सीएम ने कहा कि सरकार के सभी मंत्री, विधायक सहित वह स्वयं भी मंडियों का निरीक्षण कर रहे हैं। उपायुक्त भी स्थिति पर नजर रखे हुए है। हर मंडी पर एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री ने किसानों को सलाह दी कि वह 17 प्रतिशत नमी का ही धान मंडी में लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed