फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   More than 50 workers engaged in cleaning Brahma Sarovar.

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर की सफाई में जुटे 50 से ज्यादा कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
More than 50 workers engaged in cleaning Brahma Sarovar.
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के पास सफाई करते हुए सफाई कर्मचारी। संवाद
कुरुक्षेत्र। गांधी जयंती पर शुक्रवार को पवित्र ब्रह्मसरोवर और आसपास के क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में 50 से अधिक कर्मचारी जुटे रहे, जिसमें पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा और उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने भी श्रमदान कर पौधरोपण किया। सुबह से चले इस अभियान में ब्रह्मसरोवर के घाटों, गलियों, नालियों और कचरा संवेदनशील स्थानों की सफाई की गई।
विज्ञापन

सफाई के दौरान निकले कचरे और सूखी पत्तियों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर उठाया गया। सुभाष सुधा ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मचारियों की नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने ब्रह्मसरोवर को आस्था का प्रमुख केंद्र बताया, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। सुधा ने लोगों से गीले और सूखे कचरे को अलग रखने तथा प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की। उन्होंने युवाओं से बच्चों में स्वच्छता के संस्कार विकसित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन का विशेष अभियान उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि गांधी जयंती पर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। वन विभाग ने पेड़ों की छंटाई के साथ छायादार, फलदार और फूलदार पौधे लगाए। नगर पालिका थानेसर और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने घास की कटाई और कचरा संवेदनशील स्थानों की सफाई की। मीणा ने कहा कि यह अभियान पूरे माह जिले के धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर चलेगा। उन्होंने लोगों से स्वच्छता का संकल्प लेने और नियमित भागीदारी की अपील की।

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के पास सफाई करते हुए सफाई कर्मचारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के पास सफाई करते हुए सफाई कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed