फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   During the staging of the Ramlila, Hanuman narrated the account of the Ashok Vatika.

Kurukshetra News: रामलीला का मंचन में हनुमान ने सुनाया अशोक वाटिका का वृत्तांत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
During the staging of the Ramlila, Hanuman narrated the account of the Ashok Vatika.
कुरुक्षेत्र। श्रीराम को वृत्तांत सुनाते हनुमान जी के रूप में श्री लक्ष्मी रामलीला ड्रामाटिक क्ल
कुरुक्षेत्र। श्री लक्ष्मी रामलीला ड्रामाटिक क्लब विष्णु कॉलोनी की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। यह रामलीला रेलवे रोड स्थित भगवान परशुराम चौक के सामने पुराना थाना ग्राउंड में आयोजित हो रही है। कलाकारों ने इसमें कई महत्वपूर्ण प्रसंगों के दृश्य दिखाए।
विज्ञापन

हनुमान ने श्रीराम को माता सीता की चूड़ामणि प्रदान की। उन्होंने अशोक वाटिका का पूरा वृत्तांत सुनाया। रावण के दरबार में अंगद ने अपना पैर जमाया। लक्ष्मण मूर्छा का भावुक दृश्य भी प्रस्तुत किया गया। वैद्य सुषेण को लंका से उठाकर लाने का अभिनय भी हनुमान का किरदार निभाने वाले कलाकार ने किया। संजीवनी बूटी लाने का दृश्य भी दिखाया गया। दृश्यों के बीच राम और लक्ष्मण ने बच्चों को लोरी दी। दर्शकों ने जय श्रीराम का उद्घोष कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन


रामलीला का महत्व
प्रधान मास्टर सुंदरलाल ने रामलीला के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यस्त जीवन में लोग भौतिकवादी सुखों की ओर बढ़ रहे हैं। इससे भारतीय संस्कृति को अनदेखा कर पाश्चात्य संस्कृति अपनाई जा रही है। रामलीला जैसे मंच ही भारतीय संस्कृति को जीवित रखते हैं। उन्होंने दर्शकों से बच्चों को रामलीलाओं में लाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख कलाकार और पदाधिकारी
रामलीला में राहुल सैनी ने रावण और महेंद्र ठाकुर ने राम का रोल किया। सुभाष सैनी लक्ष्मण, अश्वनी शर्मा मेघनाद और कुलवंत सिंह भट्टी हनुमान बने। हेमंत बंसल ने विभीषण और पारस सरदाना ने अंगद की भूमिका निभाई। राहुल कालड़ा वैद्य सुषेण, राजेश शर्मा सुग्रीव और गोविंद जामवंत बने। इस अवसर पर संरक्षक मिलाप गुप्ता, अध्यक्ष राजिंद्र गर्ग, प्रधान मास्टर सुंदर लाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed