{"_id":"6967f75e0dd78877950625fc","slug":"rabjot-kaur-won-gold-medal-in-national-sub-junior-taekwondo-championship-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-148586-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रबजोत कौर ने राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रबजोत कौर ने राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पदक हासिल करने के दौरान रबजोत व आयोजक। स्वयं
कुरुक्षेत्र। 39वीं राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र की उभरती खिलाड़ी रबजोत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एएसएमए ताइक्वांडो एकेडमी की खिलाड़ी रबजोत कौर ने नई दिल्ली स्थित तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित अंडर 16 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व किया और फाइनल मुकाबले में असम की खिलाड़ी को हराकर प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया।
एएसएमए एकेडमी से प्रदेश की ओर से कुल तीन खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इनमें से रबजोत कौर का स्वर्ण पदक जीतना एकेडमी के लिए गर्व की बात है। रबजोत एएसएमए की कोच अंकिता सैनी के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करती हैं। जिले के सेक्टर-3 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा पांचवीं की छात्रा हैं और स्कूल में कोच आरजू सैनी से खेल की बारीकियां सीखती हैं।
रबजोत कौर मात्र 10 वर्ष की उम्र में ही राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए अब तक तीन पदक जीत चुकी हैं। उनका यह चौथा बड़ा राष्ट्रीय पदक है जिसने जिले का मान बढ़ाया है। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रधान अशोक कुमार सैनी और एएसएमए एकेडमी की प्रोप्राइटर पूनम सैनी ने रबजोत और उसके माता-पिता को हार्दिक बधाई दी। पूनम सैनी ने बताया कि दिल्ली से वापसी पर अमेजिंग स्टेप्स मार्शल आर्ट्स एकेडमी में रबजोत का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि एकेडमी आगे भी उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करती रहेगी। पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने भी रबजोत कौर को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी और आगामी खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।